Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्च

Huawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 मार्च 2019 18:20 IST
ख़ास बातें
  • चीन में Huawei Enjoy 9S की कीमत है 1,499 चीनी युआन
  • Huawei Enjoy 9e में है 6.09 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • Huawei Tablet M5 Youth Edition में है 8 इंच और 10 इंच का डिस्प्ले

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्च

Huawei Enjoy 9S से आज चीन में पर्दा उठा दिया गया है। हुवावे एन्जॉय 9एस स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है। Enjoy 9S में हुवावे (Huawei) हाइससिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Huawei Enjoy 9e स्मार्टफोन को भी उतारा गया है, इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एन्जॉय 9ई सुपर साउंड ऑडियो तकनीक से लैस फोन है। इसके अलावा टैबलेट एम5 यूथ एडिशन (Tablet M5 Youth Edition) को भी लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट जीपीयू टर्बो 2.0, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
 

Huawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition की कीमत

चीनी मार्केट में हुवावे एन्जॉय 9एस की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 15,400 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 17,400 रुपये) है। यह हैंडसेट कोरल रेड, मैजिक नाइट और ऑरोरा ब्लू वेरिएंट में मिलेगा। ब्लू वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। Huawei Enjoy 9S के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो जाएंगे।

चीन में Huawei Enjoy 9e की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। चीन में हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर 2 अप्रैल 2019 से शुरू होगा।

Huawei Tablet M5 Youth Edition की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह दाम वाई-फाई मॉडल का है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले एलटीई मॉडल की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 15,400 रुपये) है। वाई-फाई वाले Tablet M5 Youth Edition की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,400 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके एलटीई मॉडल की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,400 रुपये) है।
Advertisement

10 इंच वाले टैबलेट एम5 यूथ एडिशन की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 22,600 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। इसके एलटीई वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (लगभग 24,600 रुपये) है। चीन में टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो जाएंगे। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इन्हें अन्य मार्केट में कब लाया जाएगा।
 

Huawei Enjoy 9S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे एन्जॉय 9एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। Enjoy 9S में हाइसिलिकॉन  किरिन 910 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei Enjoy 9S में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में हुवावे आर्टिफिशियल स्टैबलाइजेशन और 480 फ्रेम प्रति सेकंड सुपर स्लो-मोशन वीडियो सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei Enjoy 9S में 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक शामिल है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Huawei Enjoy 9e स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे एन्जॉय 9ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 (EMUI 9.0) पर चलता है। फोन में 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 प्रतिशत है। Enjoy 9e में 12 एनएम का प्रोसेसर है जिसकी गति 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 3 जीबी रैम दी गई है।
 

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei Enjoy 9e में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। यह एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Huawei Enjoy 9e में 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में बेहतर साउंड आउटपुट के लिए हुवावे सुपरसाउंड ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement
 

Huawei Tablet M5 Youth Edition स्पेसिफिकेशन

हुवावे टैबलेट एम5 यूथ एडिशन 8 इंच और 10 इंच स्क्रीन के साथ आता है। टैबलेट में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ जीपीयू टर्बो 2.0 के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम दी गई है। Huawei Tablet M5 Youth Edition में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 62 घंटे का म्यूज़िक प्लैबैक प्रदान करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.