50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Huawei Enjoy 50 Pro पेश, मात्र 30 मिनट में 50% होगा चार्ज

Huawei Enjoy 50 Pro की प्री सेल 29 जुलाई से शुरू होगी और यह फिलहाल Vmall पर लिस्टेड है। स्टोरेज की बात करें तो यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन देगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 50 Pro की प्री सेल 29 जुलाई से शुरू होगी।
  • Huawei Enjoy 50 Pro में 6.7 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Huawei Enjoy 50 Pro में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 MP का पहला कैमरा है।

Huawei Enjoy 50 Pro में 6.7 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Enjoy 50 Pro को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Huawei Enjoy 50 Pro की उपलब्धता और कलर


उपलब्धता की बात की जाए तो Huawei Enjoy 50 Pro की प्री सेल 29 जुलाई से शुरू होगी और यह फिलहाल Vmall पर लिस्टेड है। स्टोरेज की बात करें तो यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन देगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Emerald Green, Magic Night Black, Snow White और Star Sea Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि लिस्टिंग से कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं होता है, लेकिन यह मिड रेंज  स्मार्टफोन माना जा रहा है।
 

Huawei Enjoy 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Huawei Enjoy 50 Pro  में 6.7 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 1080x2388 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो Huawei Enjoy 50 Pro में Snapdragon 680 SoC के साथ Adreno 610 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 2 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 2

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.