HTC ने 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HTC ने थाईलैंड में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन HTC Wildfire E4 Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 10:18 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire E4 Plus की कीमत थाईलैंड में THB 3,599 (लगभग 9,628 रुपये) है।
  • HTC Wildfire E4 Plus में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • HTC Wildfire E4 Plus के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

HTC Wildfire E4 Plus में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: HTC Thailand

HTC ने थाईलैंड में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन HTC Wildfire E4 Plus लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में वियतनाम में Wildfire E7 Plus भी पेश किया था। Wildfire E4 Plus में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Wildfire E4 Plus के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HTC Wildfire E4 Plus Price

कीमत की बात करें तो HTC Wildfire E4 Plus की कीमत थाईलैंड में THB 3,599 (लगभग 9,628 रुपये) है। यह फोन ब्लैक और लाइट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए थाईलैंड में कंपनी की आफिशियल साइट पर उपलब्ध है।

Advertisement

HTC Wildfire E4 Plus Specifications, Features

HTC Wildfire E4 Plus में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है,  जिसका HD+ रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Wildfire E4 Plus के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, एलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 168.5 मिमी, चौड़ाई 77.9 मिमी, मोटाई 9.4 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

Advertisement

HTC Wildfire E4 Plus की कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो HTC Wildfire E4 Plus की कीमत थाईलैंड में THB 3,599 (लगभग 9,628 रुपये) है।

HTC Wildfire E4 Plus की डिस्प्ले कैसी है?

HTC Wildfire E4 Plus में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

Advertisement

HTC Wildfire E4 Plus में कैसी बैटरी है?

HTC Wildfire E4 Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

HTC Wildfire E4 Plus में कैसा कैमरा है?

HTC Wildfire E4 Plus के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.