50MP फ्रंट कैमरा, 12GB RAM के साथ HTC U24 Pro लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

HTC U24 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 18,990 (लगभग 50,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • HTC U24 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 18,990 है।
  • HTC U24 Pro में 6.8 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • HTC U24 Pro में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

HTC U24 Pro में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: HTC

HTC ने ताइवान में HTC U24 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 से लैस है। इसमें 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको HTC U24 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HTC U24 Pro Price


HTC U24 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 18,990 (लगभग 50,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 20,990 (लगभग 54,000 रुपये) है। यह वर्तमान में बिक्री के लिए ताइवान में स्पेस ब्लू और ट्विलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 


HTC U24 Pro Specifications


HTC U24 Pro में 6.8 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,436 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लैस है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। HTC U24 Pro एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HTC U24 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस, बीडीएस, Beidou, Galileo, Glonass, एनएफसी और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है। यह IP67 सर्टिफाइड बिल्ड फोन है। HTC के नए फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, वहीं 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.1mm, चौड़ाई 74.9mm, मोटाई 8.98mm और वजन 198.7 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.