एचटीसी वन एम9एस लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 नवंबर 2015 16:15 IST
पिछले कुछ महीनों में एचटीसी ने अपने 2015 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वर्ज़न पेश किए हैं। इसमें चीन में लॉन्च किया गया वन एम9ई भी शामिल है। अब कंपनी ने एचटीसी वन एम9एस को ताइवान में लॉन्च किया है।

इस हैंडसेट की कीमत 12,900 ताइवानी डॉलर (करीब 26,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ताइवान में कंपनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वन एम9एस ऊर्फ वन एम9(एस) शिपिंग शनिवार को शुरू हो जाएगी। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल इस हैंडसेट को ताइवान के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। वन एम9एस दिखने में एचटीसी वन एम9 जैसा ही है। इसे चीन में लॉन्च किए गए वन एम9ई का ताइवान वर्ज़न माना जा रहा है।
Advertisement

एचटीसी वन एम9एस में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। एचटीसी वन एम9+ और वन एम9ई की तरह वन एम9एस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795टी हेलियो एक्स10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, यह हैंडसेट 2 जीबी के रैम से लैस है जबकि वन एम9+ 3 जीबी रैम के साथ आता है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। वन एम9एस भी वन एम9+ की तरह अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में सिंगल नैनो-सिम के लिए सपोर्ट मौजूद है।

स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, इंफ्रारेड, डीएलएनए, एफएम रेडियो और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी की लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

वन एम9एस को पावर देने का काम करेगी 2840 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.6x69.7x9.61 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.