एचटीसी डिज़ायर 530 हुआ ऑनलाइट लिस्ट, कीमत आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2016 14:01 IST
एचटीसी जल्द ही अपने डिज़ायर 530 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस हैंडसेट को थोड़ी देर के लिए नीदरलैंड की थर्ड-पार्टी रिटेल साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का तो ज़िक्र नहीं था, लेकिन इसकी कीमत और लॉन्च की तारीख का ज़रूर खुलासा हुआ है।

थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट सेंट्रलप्वाइंट की लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि इस हैंडसेट की कीमत करीब 190 यूरो (करीब 14,100 रुपये) होगी। एचटीसी डिज़ायर 530 को 23 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। बिक्री की तारीख हैंडसेट को एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करती है। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह स्ट्रेटस व्हाइट और ग्रेफाइट ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। एचटीसी ने आधिकारिक तौर पर इस हैंडसेट के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।

एचटीसी डिज़ायर 530 को डिज़ायर 526 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस हैंडसेट को पिछले साल जुलाई महीने में डिज़ायर 520, डिज़ायर 626 और डिज़ायर 626एस के साथ लॉन्च किया गया था।

एचटीसी डिज़ायर 526 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी का सेंस 7 यूआई भी मौजूद है। इसमें 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 1.5 जीबी का रैम। अन्य स्पेसिफिकेशन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

कंपनी के डिजायर का सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट डिज़ायर 728 डुअल सिम पिछले महीने भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  2. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  3. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  4. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  5. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  6. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  7. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  8. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  9. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.