एचटीसी एरो ए9 स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च, कंपनी का इवेंट रविवार को

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 2 सितंबर 2015 14:12 IST
पिछले महीने कथित तौर पर एचटीसी एरो ए9 स्मार्टफोन की सार्वजनिक हुई थी। तस्वीर में एचटीसी के इस स्मार्टफोन को ऐप्पल आईफोन 6 के साथ तुलना में दिखाया गया था। अब, एचटीसी ने रविवार को एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही है कि ताइवान की यह कंपनी एरो ए9 स्मार्टफोन को ही इस इवेंट में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को एचटीसी वन ए9 और एचटीसी हीरो के नाम से भी जाना जा रहा है।

अपने वीबो अकाउंट पर एचटीसी ने एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें स्मार्टफोन का आउटलाइन दिख रहा है। पोस्ट में चीनी भाषा में लिखा टेक्स्ट एक 'सुपीरियर, हैंडसम' टॉप-एंड स्मार्टफोन लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है।
पहले लीक हो चुकी एचटीसी एरो ए9 स्मार्टफोन की तस्वीर को सही माना जाए तो इस हैंडसेट का ज्यादातर डिज़ाइन प्रोफाइल आईफोन 6 स्मार्टफोन से मेल खाएगा। @Onleaks प्रोफाइल सेपिछले महीने जो तस्वीर जारी की गई थी उसमें कथित तौर पर एचटीसी एरो ए9 स्मार्टफोन का फ्रंट और रियर पैनल दिख रहा है।

Advertisement
रियर पैनल दिखने में बहुत हद तक आईफोन 6 जैसा है। दो एंटिना स्ट्रिप बने हुए हैं जिन्हें टॉप और बॉटम में जगह मिली है। हालांकि, कैमरे की पोजीशन थोड़ी अलग है।

लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एचटीसी एरो ए9 में क्यूएचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन भी मौजूद होगा। डिस्प्ले में कर्व्ड एजेज होंगे। इसके अलावा मीडियाटेक हिलियो एक्स20 टेन-कोर ट्राई-क्लस्टर प्रोसेसर के साथ 4जीबी के रैम होने की बात कही गई है। ग्राफिक्स के लिए माली- टी880 एमपी4 जीपीयू भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.