स्मार्टफोन हो गया है स्लो तो ये रामबाण तरीके आएंगे आपके काम

क्या आपका भी स्मार्टफोन स्लो हो गया है और इस वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं तो आज हम अपने लेख द्वारा आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जो आपके काम आएंगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2018 17:16 IST
ख़ास बातें
  • ऐसे बढ़ाएं एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्पीड
  • स्मार्टफोन हो गया है धीमा तो करें ये जरूरी काम
  • 5 ऐसे काम जो आपको जरूर करने चाहिए

Android Smartphone हो गया है स्लो तो ये तरीकें आएंगे आपके काम

क्या आपका भी स्मार्टफोन स्लो हो गया है और इस वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं तो आज हम अपने लेख द्वारा आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जो आपके काम आएंगी। कई बार हम लोगों की गलितयों के कारण भी स्मार्टफोन की गति या कह लीजिए स्पीड धीरे हो जाती है। शुरुआत में तो स्मार्टफोन ठीक-ठाक चलते हैं, लेकिन समय के साथ यूजर को एहसास होता कि उनका फोन अब पहले की तरह तेज गति से काम नहीं कर रहा। एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्लो होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यदि आप भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से परेशान हैं तो नीचे बताए गए रामबाण टिप्स को आजमा सकते हैं।
 

1) ऐप्स, वालपेपर और अन्य गेर जरूरी चीजों को हटाएं

फोन में स्टोरेज को देखते हुए ऐप्स को इंस्टॉल करना चाहिए। अधिक संख्या में ऐप्स की मौजूदगी से भी स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। फोन में ढेरों ऐप्लिकेशन होने के बाद जब फोन धीमा होने लगे तो खुद से सवाल कीजिए कि इनमें से कितनी ऐसी ऐप्स हैं जिन्हें आप इस्तेमाल करते हैं। जो ऐप्स आपके जरूरत के नहीं है उन्हें फोन से हटा लेने में ही समझदारी है। गौर करने वाली बात यहां ये भी है कि फोन में पहले से कुछ ऐसी प्री-लोड ऐप्स आती हैं जिन्हें चाहकर भी हटाया नहीं जा सकता। ऐसे में उन्हें डिसेबल कर देना चाहिए। गूगल प्ले स्टोर में कई लाइव वालपेपर मौजूद हैं। बता दें कि लाइव वालपेपर एवं होम स्क्रीन पर अधिक संख्या में विजेट भी स्मार्टफोन को धीमा कर देते हैं। फोन को स्लो होने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में नामर्ल वालपेपर और होम स्क्रीन पर उन्हीं विजेट को रखें जो आपके काम के हैं।
 

2) cache क्लियर करना है जरूरी

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जिन ऐप्लिकेशन को बार-बार इस्तेमाल में लाया जाता है उनके cache एकत्रित होने लगते हैं। स्मार्टफोन स्लो होने का एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके cache को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। cache को क्लियर करने के बाद जब भी ऐप को दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा, यह फिर से एकत्रित होना शुरू होंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि cache को हटाने का आसान तरीका। cache को हटाने के लिए सबसे पहले Settings>Apps में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके cache को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको 'Clear cache' विकल्प पर क्लिक करना है।
 

3) इनबिल्ट स्टोरेज को क्लियर करें

एक बात हमेशा याद रखिए और वह यह है कि यदि आप फोन को धीमा होने से बचाना चाहते हैं को ऐसे में टोटल इनबिल्ट स्टोरेज का 10 से 20 प्रतिशत उपलब्ध होना जरूरी है। जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं कि जब फोन की स्टोरेज खत्म होने लगती है तो ऐसी स्थिति में फोन धीमा होना शुरू हो जाता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि cache क्लिन करने के अलावा स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरे, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। चुनिंदा ऐप्स को भी इनबिल्ट स्टोरेज से कार्ड में मूव करने का विकल्प होता है। ऐसा करने के लिए आपको Settings>App में जाना होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहे फोन इस फीचर से लैस नहीं है।
 

4) फर्मवेयर अपडेट की जांच करें

स्मार्टफोन के फर्मवेयर अपडेट से फोन में कई तरह के सुधार भी देखने को मिलते हैं, इसमें मुख्य रूप से परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन शामिल है। यदि आपको भी अपने हैंडसेट से शिकायत रहती है तो आपको सेटिंग्स में जाकर इस बात की जांच कर लेनी चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए Settings>System>About>Software Updates में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो हम सलाह देंगे कि फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर ले लें।
 

5) एनिमेशन को करें डिसेबल

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एनिमेशन्स मुख्य रूप से मेन्यू, ऐप ड्राअर्स एवं अन्य इंटरफेस लोकेशन्स में ग्राफिकल ट्राजिशन के बीच काम करते हैं। स्मार्टफोन इस्तेमाल के दौरान एनिमेशन एक्टिव रहते हैं, यह केवल फोन इस्तेमाल के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करते हैं। यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपका स्मार्टफोन धीमा होने लगा है तो इन्हें बंद कर दें। गौर करने वाली बात यहां ये भी है कि इन्हें बंद करना भी आसान कार्य नहीं है, क्योंकि अकसर यह विकल्प 'Developers options' में छिपा होता है। डेवलपर ऑप्शन आपको सेटिंग्स में मिलेगा। डेवलपर ऑप्शन में आपको सभी एनिमेशन दिखने लगेंगे आप चाहें तो इन्हें बंद कर सकते हैं। बता दें कि डेवलपर ऑप्शन में किसी अन्य विकल्प के साथ छेड़छाड़ ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.