Honor X9c Smart को 5800mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ किया गया लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9c Smart Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चालाता है। इसमें 6.8-इंच FHD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 850nits पीक ब्राइटनेस और DC फ्लिकर-फ्री डिमिंग से लैस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9c Smart को कंपनी की मलेशिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • फोन को 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आएगा
  • इसे धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP65M रेट किया गया है

Photo Credit: Honor

Honor ने नवंबर महीने की शुरुआत में Honor X9c को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया था और अब कंपनी ने Honor X9c Smart को मलेशिया में पेश किया है। X9c में मौजूद Qualcomm चिपसेट के विपरीत नया 'स्मार्ट' मॉडल MediaTek Dimensity 7025-Ultra चिपसेट पर काम करता है। फोन Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन की एक खासियत इसका 108MP रियर मेन सेंसर भी है। इसमें 5800mAh बैटरी मिलती है, जो 35W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में AI कैमरा फीचर्स भी शामिल हैं।

Honor X9c Smart को कंपनी की मलेशिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। वेबसाइट 'Notify me' बटन दिखा रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे आने वाले दिनों में कभी भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन को 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया है। इसके ओशियन सियान और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।
 

Honor X9c Smart specifications

Honor X9c Smart Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चालाता है। इसमें 6.8-इंच FHD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 850nits पीक ब्राइटनेस और DC फ्लिकर-फ्री डिमिंग से लैस है। फोन MediaTek Dimensity 7025-Ultra SoC पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन स्क्रैच-रेजिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP65M रेट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह 'प्रोफेशनली वाटर रेजिस्टेंट' नहीं है।

Honor X9c Smart में f/1.75 अपर्चर और 3x लॉसलेस जूम के साथ 108-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा सेंसर है। सेटअप में एक 5-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस भी है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
Advertisement

Honor X9c Smart में 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलती है। इसमें डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, OTG, NFC सहित सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट शामिल है। इसका माप 165.98 x 75.8 x 7.88 mm और वजन 193 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7025 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.