Honor X9c 5G Launched in India: इसमें है 6,600mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत

Honor X9c 5G Launched in India: स्मार्टफोन जेड स्यान और टाइटेनियम ब्लैक शेड्स में उपलब्ध होगा और देश में एक्सक्लूसिव तौर पर 12 जुलाई से Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Honor X9c 5G को केवल एक कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है
  • 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 21,999 रुपये है
  • 12 जुलाई से Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा

Honor X9c 5G Launched in India: इसकी भारत में कीमत 21,999 रुपये है

Photo Credit: Honor

Honor X9c 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन इससे पहले नवंबर 2024 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। देर ही सही, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Honor इसे भारत में लेकर आया है। कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो Honor X9c 5G में 108MP (OIS) मेन रियर कैमरा, Snapdragon 6 Gen 1 SoC, 8GB रैम और 6,600mAh बैटरी मिलती है। चलिए इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor X9c 5G price in India, availability

भारत में Honor X9c 5G को केवल एक कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन जेड स्यान और टाइटेनियम ब्लैक शेड्स में उपलब्ध होगा और देश में एक्सक्लूसिव तौर पर 12 जुलाई से Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा।

शुरुआती ऑफर के रूप में यदि ग्राहक Honor X9c 5G को SBI या ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदेंगे, तो उन्हें 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जो इसकी इफेक्टिव कीमत को 21,249 रुपये पर ले जाएगा।
 

Honor X9c 5G specifications

Honor X9c Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 के साथ शिप होगा। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1,224 x 2,700 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 nits ब्राइटनेस सपोर्ट है। कंपनी ने एक आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया है, जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाने का दावा करता है। फोन Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement

Honor X9c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एक 5-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। 

Honor X9c में 6,600mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ग्लोबल लॉन्च के समय कंपनी ने दावा किया था कि फोन फुल चार्ज में 25.8 घंटे का वीडियो या 48.4 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। Honor का दावा है कि हैंडसेट को 2 मीटर तक का ड्रॉप झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे डस्ट और 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65M रेटिंग मिली है।
Advertisement

Honor फोन में डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, OTG, GPS, USB Type-C पोर्ट आदि शामिल हैं। इसका माप 162.8 x 75.5 x 7.98 mm और वजन 189 ग्राम है।


Advertisement
 

Honor X9c 5G भारत में कब लॉन्च हुआ?

Honor X9c 5G को भारत में जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में लॉन्च किया गया है। यह फोन ग्लोबली नवंबर 2024 में पेश किया गया था, लेकिन भारत में अब इसे ऑफिशियली लॉन्च किया गया है।

Honor X9c 5G की भारत में कीमत क्या है?

Honor X9c 5G की भारत में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है।

Honor X9c 5G में कौन-सा प्रोसेसर मिलता है?

Honor X9c 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है, जो 2024 में ज्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोन में देखने को मिलता था।

Honor X9c 5G की डिस्प्ले की खासियत क्या है?

इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स ब्राइटनेस है। साथ ही, इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी है जो आंखों को ब्लू लाइट से बचाता है।

Honor X9c 5G का कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 108MP का OIS प्राइमरी सेंसर और 5MP का वाइड-एंगल लेंस है। फ्रंट में 16MP का कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया गया है।

Honor X9c 5G की बैटरी कैपेसिटी कितनी है?

Honor X9c 5G में 6,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, ये फुल चार्ज पर लगभग 25.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

क्या Honor X9c 5G डस्ट और वॉटरप्रूफ है?

जी हां, फोन को IP65M रेटिंग मिली है, जो इसे डस्ट से बचाती है और हल्की पानी की बौछार से भी सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, फोन को 2 मीटर तक के ड्रॉप को भी झेलने के लिए डिजाइन किया गया है।

Honor X9c 5G में कितने वेरिएंट्स में मिलते हैं?

भारत में यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज शामिल है।

Honor X9c 5G को कहां से खरीदा जा सकता है?

यह स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध है। 12 जुलाई 2025 से इसकी सेल शुरू होगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.