Honor का नया स्‍मार्टफोन X9b भारत में लॉन्‍च, नई स्‍मार्टवॉच और ईयरबड्स भी आए, जानें सबकुछ

Honor Choice Watch में 1.95 इंच की AMOLED अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले दी गई है। इसमें बिल्ट इन जीपीएस और वन-क्लिक एसओएस कॉलिंग आदि शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Choice Watch में 1.95 इंच की AMOLED अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Choice X5 ईयरबड्स में 30dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है।

Honor X9B में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज Honor X9b को लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ Honor Choice Watch और Honor Choice X5 ईयरबड्स ने भी दस्तक दी है। Honor X9b में एक बड़ी 5800mAh की बैटरी भी है। TWS Honor Choice X5 में बेहतर ऑडियो की पेशकश की गई है। Honor Choice स्मार्टवॉच फिटनेस ट्रैकिंग के लिए HONOR हेल्थ ऐप से लैस है, जिसका टार्गेट भारत में एक कनेक्टेड इकोसिस्टम तैयार करना है। यहां हम आपको Honor X9b, Honor Choice Watch और Honor Choice X5 Earbuds के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor X9b, Honor Choice Watch और Honor Choice X5 ईयरबड्स की कीमत


Advertisement
कीमत की बात करें तो Honor X9b के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक ICICI Bank से भुगतान पर स्मार्टफोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं पहली सेल के दौरान 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। ग्राहकों को 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन की सुविधा भी मिलेगी। इंट्रोडक्टरीऑफर के तहत ब्रांड 699 रुपये का एक चार्जर मुफ्त दे रहा है। Honor ने 2,999 रुपये की कीमत के ऑनसाइटगो द्वारा पेश एक फ्री ऑनर प्रोटेक्ट प्लान की भी पेशकश की है जिसमें 6 महीने में एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 6 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और 30 दिनों तक 90 प्रतिशत तक बायबैक जैसे फायदे शामिल है।

Honor Choice Earbuds X5 की कीमत 1,999 रुपये है, जिनकी बिक्री 16 फरवरी से 12 बजे शुरू होगी। Honor Choice Watch की कीमत 6,499 रुपये है, जिन्हें 500 रुपये के इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की बिक्री 24 फरवरी, 2024 दोपहर 12 बजे से होगी। स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ब्रांड की वेबसाइट समेत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।


Advertisement
Honor X9b के स्पेसिफिकेशंस


Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3  शमिल है। इस फोन में 5800 mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, बॉक्स के साथ कोई चार्जर नहीं है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के फ्री चार्जर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। HONOR X9b में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

Honor X9b के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM है, जिसे 8GB अतिरिक्त बढ़ाकर 16GB किया जा सकता है। वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Honor X9b में Honor अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जो कि ड्यूराबिलिटी और स्टेबिलिटी प्रदान करती है। फोन के चारों ओर शॉक-एबसोर्विंग स्ट्रक्चर के साथ इसकी यूनिक एयरबैग टेक्नोलॉजी 1.5 मीटर तक की बूंदों के लिए प्रतिरोध प्रदान करती है। फोन अल्ट्रा-बाउंस टेक्नोलॉजी के तहत ड्रॉप और स्पलैश प्रतिरोध प्रदान करता है जो कि 15-सेकंड के सबमर्सन टेस्ट और IP53 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस द्वारा मान्य है।


Advertisement
Honor Choice Watch के स्पेसिफिकेशंस


Honor Choice Watch में 1.95 इंच की AMOLED अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले दी गई है। इसमें बिल्ट इन जीपीएस और वन-क्लिक एसओएस कॉलिंग आदि शामिल है। इस वॉच के साथ बिल्ट Honor Health ऐप आती है जो कि मॉनिटर हेल्थ बेनिफिट्स के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह वॉच सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। स्पोर्ट्स लवर के लिए 120 वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिसमें आउटडोर और इनडोर दोनों शामिल हैं। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस है, जिससे स्विमिंग करने के दौरान कोई नुकसान नहीं होगा।


Honor Choice X5 ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Honor Choice X5 ईयरबड्स में 30dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स केस के साथ 35 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स के साथ कंपेनियम ऐप आता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP53-rated design
  • Phone can survive drops
  • Large battery with excellent standby
  • Bad
  • Weak overall camera performance
  • Relatively slow wired charging
  • No charger in the box
  • Limited software upgrade commitment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2652x1200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

White

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent audio quality
  • Reliable battery life
  • Good for taking calls
  • Active noise cancellation support
  • Bad
  • No iOS app support
  • Missing graphic equaliser
  • Spotty touch controls
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.