Honor Play 60A आया 5300mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ, बजट सेगमेंट में हुआ लॉन्च

Honor Play 60A चीन में लॉन्च हुआ है। इसमें 6.75-इंच डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,300mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 20:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 60A में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5G सपोर्ट
  • 5,300mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 60A लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो किफायती कीमत में बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। Honor Play 60A में स्लिम डिजाइन के साथ हल्का बॉडी वेट दिया गया है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, Android 15-बेस्ड UI और 5,300mAh बैटरी शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है, जबकि बेसिक फोटोग्राफी 13MP रियर कैमरा के जरिए की जा सकती है।

Honor Play 60A की कीमत चीन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,599 युआन, यानी भारतीय करेंसी में 25,500 रुपये है। फोन Lake Blue, Azure Sky और Inky Black Rock कलर ऑप्शन्स में आया है। फोन की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है, हालांकि भारत या दूसरे मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

Honor Play 60A में 6.75-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) के साथ आता है। इस डिस्प्ले में आंखों के लिए प्रोटेक्शन और नेचुरल लाइट जैसे व्यूइंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर ज्यादा असर न पड़े। फोन का डिजाइन स्लिम रखा गया है, जिसकी मोटाई 7.89mm है और वजन करीब 186 ग्राम बताया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Honor Play 60A में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है।

कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो Honor Play 60A में 5,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स में 5G सपोर्ट, डुअल सिम, Bluetooth 5.3, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक, फेस अनलॉक और Honor Sound के जरिए स्टीरियो ऑडियो एन्हांसमेंट शामिल हैं।

Advertisement

Honor Play 60A की कीमत कितनी है?

Honor Play 60A की कीमत चीन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,599 युआन रखी गई है।

Honor Play 60A में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Honor Play 60A की बैटरी कितनी बड़ी है?

फोन में 5,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Honor Play 60A का कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन के रियर में 13MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Honor Play 60A भारत में लॉन्च होगा या नहीं?

फिलहाल Honor Play 60A की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.