50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Honor Play 40 Plus लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor Play 40 Plus एंड्रॉयड Android 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 40 Plus एंड्रॉयड Android 12 पर काम करता है।
  • Honor Play 40 Plus में 6.74 इंच की IPS फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 40 Plus की कीमत CNY 1199 यानी कि 13,700 रुपये है।

Honor Play 40 Plus में 6.74 इंच की IPS फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor Play 40 Plus को चीन में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। हॉनर प्ले सीरीज के तहत आने वाले इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। Honor Play 40 Plus चार अलग-अलग कलर्स में उपलब्ध है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor Play 40 Plus की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor Play 40 Plus के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1199 यानी कि 13,700 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में Honor Mall website पर लिस्टेड है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह  Charm Sea Blue, Magic Night Black, Titanium Empty Silver और Xianxia Purple में उपलब्ध है। Honor Play 40 Plus की ग्लोबल उपलब्धता और कीमत के बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

Honor Play 40 Plus के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor Play 40 Plus एंड्रॉयड Android 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 6.74 इंच की IPS फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा करो MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैरमा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Honor Play 40 Plus में 5G, ब्लूटूथ v5.1, वाई-फाई 802.11, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सेंसर की बात की जाए तो यह कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Honor के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.