Honor Note 10 लॉन्च, 6.95 इंच डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी है इसमें

Honor Note 10 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर ब्रांड का यह फैबलेट 6.95 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है और जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2018 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Honor Note 10 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,100 रुपये) से शुरू होती है
  • 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है हॉनर नोट 10
  • Honor Note 10 में हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है

Honor Note 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप

Honor Note 10 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर ब्रांड का यह फैबलेट 6.95 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है और जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस है। हुवावे के इस ब्रांड ने हॉनर नोट 10 में एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। हैंडसेट में डॉल्बी पैनोरमिक ऑडियो से लैस डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इसके अलावा एआई सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। Honor Note 10 में "द नाइन लिक्विड टेक्नोलॉजी" भी है। हॉनर नोट 10 के लॉन्च इवेंट में Honor ने एक डॉक की भी झलक दी जो लेटेस्ट फोन के यूएसबी टाइप-सी के ज़रिए किसी भी आम एचडीटीवी को स्मार्ट डिस्प्ले में तब्दील कर देता है। यह बहुत हद तक सैमसंग के डैक्स की तरह काम करता है।
 

Honor Note 10 कीमत

चीनी मार्केट में Honor Note 10 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,100 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,100 रुपये) है। इसके अतिरिक्त एक 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जो 3,599 चीनी युआन (करीब 36,100 रुपये) में बेचा जाएगा। इस हैंडसेट को मिडनाइनट ब्लैक, फैंटम ब्लू और लिली व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Honor Note 10 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Honor Note 10 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.95 इंच का फुल-एचडी+ (2220x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। गौर करने वाली बात है कि इस डिस्प्ले पैनल में नॉच डिजाइन को अमल में नहीं लाया गया है। फोन के अंदर हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस है। जुगलंबदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Honor Note 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। सेंसर आर्टिफिशियल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आते हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाले हैं। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई मोड और फेस अनलॉक फीचर से लैस है।

हॉनर नोट 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी से लैस है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनवर्टर भी मिलेगा। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5000 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 177x85.7.65 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

2220x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.