Honor Days Sale आज से: Honor 9i, Honor 9 Lite, Honor 10 और Honor 9N पर छूट

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने 'Honor Days Sale' की घोषणा कर दी है। चार दिनों तक चलने वाली यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i स्मार्टफोन सेल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 13:14 IST
ख़ास बातें
  • आज से Flipkart पर Honor Days Sale शुरू
  • Honor 9N इन दो रंग में भी होगा बिक्री के लिए उपलब्ध
  • Honor 9i की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने 'Honor Days Sale' की घोषणा कर दी है। चार दिनों तक चलने वाली यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। हॉनर डेज सेल में स्मार्टफोन पर ऑफर्स दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर Honor Days Sale की शुरुआत 18 सितंबर यानी आज से हुई और यह सेल 21 सितंबर तक चलेगी। Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i स्मार्टफोन सेल का हिस्सा होंगे। इसी के साथ हॉनर 9एन के लैवेंडर पर्पल और रॉबिन एग ब्लू दो वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

फ्लिपकार्ट पर आज से शुरू हुई Honor Days Sale में Honor 9 Lite का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में ही बेचा जाएगा। लेकिन पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Honor 10 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान यह 5,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। सेल के दौरान आप हॉनर 10 को डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये में खरीद पाएंगे। हॉनर के पहले चार कैमरे वाले स्मार्टफोन Honor 9i की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Honor 9N के 3 जीबी रैम/ 32 जी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर Honor के दोनों ही हैंडसेट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट लैवेंडर पर्पल और रॉबिन एग ब्लू कलर में भी उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोनों ही रंग के वेरिएंट आज से उपलब्ध होंगे। बता दें कि सैफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग वाले वेरिएंट पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हाल ही में लॉन्च हुए Honor 7S की सेल 19 सितंबर और 21 सितंबर को होगी। हॉनर 7एस के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 6,999 रुपये है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.