Honor 70 5G, Honor X8 5G और Pad 8 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Honor 70 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 479.99 यानी कि लगभग 45,300 रुपये है। फोन वर्तमान में ऑनर ऑनलाइन स्टोर के जरिए यूके में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor 70 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है।
  • Honor X8 5G में 6.5 इंच की TFT एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Honor Pad 8 एंड्रॉयड बेस्ड MagicUI 6.1 पर काम करता है।

Photo Credit: Honor

Honor 70 5G को यूके में Qualcomm Snapdragon 778G+ SoCऔर 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यूके में Honor X8 5G और Pad 8 को भी लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन और टैबलेट को ग्लोबल लेवल पर पहले ही पेश किया जा चुका है। Honor X8 5G को इस साल जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Honor 70 5G और Pad 8 ने इस साल ग्लोबल लेवल पर पेश हुआ। टैबलेट ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC के साथ 4GB RAM से लैस है।
 

Honor 70 5G, Honor X8 5G और Honor Pad 8 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Honor 70 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 479.99 यानी कि लगभग 45,300 रुपये है। फोन वर्तमान में ऑनर ऑनलाइन स्टोर के जरिए यूके में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Honor X80 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 229.99 यानी कि लगभग 21,700 रुपये है। उपलब्धता के लिए यह वर्तमान में यूके में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध है। कीमत के मामले में Honor Pad 8 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 249.99 यानी कि लगभग 23,600 रुपये है। वहीं Honor Pad 8 वर्तमान में यूके में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध है। 
 

Honor 70 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor 70 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC दिया गया है। इसके फ्रंट में 54 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 4,800mAh की बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor X8 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Honor X8 5G में 6.5 इंच की TFT एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 480+ SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, दूसरा डेप्थ कैमरा और तीसरा मैक्रो कैमरा है। बैटरी के लिए इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी है।
 

Honor Pad 8 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के मामले में Honor Pad 8 एंड्रॉयड बेस्ड MagicUI 6.1 पर काम करता है। इसमें 12 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2000 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC है। इसके रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,250mAh की बैटरी दी गई है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

54-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x2000 पिक्सल

ओएस

Android

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 70 5G, Honor X8 5G, Honor Pad 8

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  4. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  5. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  4. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  6. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  10. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.