Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग

फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट लगा है। जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.87-इंच का TFT LCD डिस्प्ले है
  • फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है
  • फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर रन करता है

Honor 600S 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 600S 5G लॉन्च हो गया है। फोन में 6.87-इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। साथ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। इसमें विशाल बैटरी दी गई है जो कि 8100mAh की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Honor 600S 5G Price

Honor 600S 5G को कंपनी ने हॉन्गकॉन्ग में लॉन्च किया है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट HK$1,999 (लगभग 15,600 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी ने Desert Gold, Misty Purple और Velvet Black कलर शेड्स में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 

Honor 600S 5G Specifications

Honor 600S 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1592×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले DC और डायनामिक डिमिंग सपोर्ट के साथ ही लो ब्लू लाइट और डार्क मोड को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट लगा है। जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन में कंपनी की RAM Turbo टेक्नोलॉजी है जिससे कि यह 16GB वर्चुअल मैमोरी को सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 

Advertisement

Honor 600S 5G में 8,100mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor का दावा है कि पांच साल बाद भी फोन की बैटरी अपनी 80% से अधिक क्षमता बनाए रख सकती है।

फोन में कई AI फीचर्स दिए गए हैं जिसमें AI Memory, Circle to Search, AI इमेज रिमूवल, AI समरी आदि शामिल है। फोन में AI के द्वारा इमेज से वीडियो बनाने वाला फीचर भी है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। NFC सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 168.3×78.54×8.30mm हैं और वजन 216.5 ग्राम है। कंपनी ने इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.