200MP कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 400 का प्राइस लीक, Rs 45,000 के करीब होगी कीमत!

Black, Gold, और Silver कलर में आ सकता है फोन।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor 400 फोन में 8GB रैम, 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
  • यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
  • फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है।

Honor 400 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस समेत प्राइसिंग लीक हो गई है।

Honor 400 स्मार्टफोन सीरीज के कथित बेस मॉडल Honor 400 के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग लीक हो गई है। फोन की रैम और कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी यहां पर हो गया है। Honor 400 को लेकर कुछ समय पहले रेंडर्स सामने आए थे जिसमें इसके डिजाइन का खुलासा किया गया था। हालिया लीक्स में सामने आ चुका है कि Honor 400 फोन 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। अब इसके प्राइस समेत कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा यहां पर हो गया है। 

Honor 400 फोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस समेत प्राइसिंग लीक हो गई है। Honor 400 फोन में 8GB रैम, 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, फोन तीन कलर वेरिएंट्स में लीक हुआ है जिसमें Black, Gold, और Silver कलर का ऑप्शन यूजर्स के पास होगा। 8GB + 512GB वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 468.89 यूरो बताई गई है। यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से फोन 45,000 रुपये के करीब कीमत में आ सकता है। अभी सिर्फ यूरोपियन प्राइसिंग का खुलासा यहां पर किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन ग्लोबल मार्केट में पहले दस्तक दे सकता है। 
Advertisement

Honor 400 के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई लीक्स में सामने आ चुके हैं। फोन में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 5300mAh की बैटरी होगी और 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो यह 200MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है। यहां पर OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ में फोन 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड लेंस और, 50MP के सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। 
Advertisement

यह Android 15 आधारित MagicOS 9.0 के साथ आ सकता है। फोन में Dynamic Dimming, AI Circadian Night Display, AI Defocus EyeCare, और Ultra Dark Mode जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं। इसमें NFC, स्टीरियो स्पीकर्स, और IP65 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। डिवाइस का वजन 184 ग्राम और मोटाई 7.3mm हो सकती है। फोन चीन की मार्केट में मई में दस्तक दे सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.