8GB रैम, 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ HONOR 200 Lite लॉन्‍च, जानें प्राइस

HONOR 200 Lite : इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • HONOR 200 Lite स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 108MP बैक, 50MP फ्रंट कैमरे से है पैक
  • 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है फोन में

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 6nm प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी LPDDR4X रैम जोड़ी गई है और स्‍टोरेज 256 जीबी है।

HONOR 200 Lite Launched : ऑनर का नया स्‍मार्टफोन HONOR 200 Lite भारत में लॉन्‍च हो गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। HONOR 200 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर है। 8 जीबी रैम इसमें लगाई गई है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। फोन में 108 एमपी का मेन कैमरा और 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
 

HONOR 200 Lite Price in india 

HONOR 200 Lite को स्‍टाररी ब्‍लू, स्‍यान लेक और मिडनाइट ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। यह 8GB + 256GB मॉडल में आता है। दाम 17999 रुपये हैं। HONOR 200 Lite को एमेजॉन और Explorehonor.com से 26 सितंबर से लिया जा सकेगा। SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍कांउट भी मिलेगा। 
 

HONOR 200 Lite Specifications 

HONOR 200 Lite में 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 6nm प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी LPDDR4X रैम जोड़ी गई है और स्‍टोरेज 256 जीबी है। 
Advertisement

ये फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसमें मैजिक ओएस 8 की लेयर है। डुअल सिम वाले HONOR 200 Lite में 108MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। वह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। उसके साथ 5एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और एक डेप्‍थ कैमरा है। फ्रंट कैमरा 50 एमपी का है। 

HONOR 200 Lite में 4500mAh बैटरी है, जो 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। स्‍पीकर बॉटम में लगे हैं और यह 5 जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.