Honor 20 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में 11 जून को होंगे लॉन्च

चर्चा है कि हॉनर 20 और हॉनर 20 प्रो स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस होंगे। पिछले हिस्से पर एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2019 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 लाइन अप में तीन फोन होने की चर्चा
  • हॉनर 20 लाइट को लॉन्च किया जा चुका है
  • 21 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे Honor 20 और Honor 20 Pro
हॉनर ब्रांड ने Honor 20 सीरीज़ के हैंडसेट को भारत में भी लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को खुलासा किया कि भारतीय मार्केट में नए हॉनर 20 सीरीज़ के फोन 11 जून को पेश किए जाएंगे। Honor 20 लाइन अप में तीन फोन होने की चर्चा है- Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20 Lite। बता दें कि हॉनर 20 लाइट को इस महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था। हम और आप Honor 20 व Honor 20 Pro से पहली बार कंपनी के लंदन इवेंट के दौरान रूबरू होंगे।

Honor India ने अभी इवेंट के बारे में ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया है। क्योंकि अभी यह साफ नहीं है कि कौन-कौन से फोन भारत में उतारे जाएंगे। हमें उम्मीद है कि 21 मई को लंदन में होने वाले इवेंट में Honor 20 और Honor 20 Pro के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा।
Advertisement

फिलहाल, साफ नहीं है कि Honor अपनी हॉनर 20 सीरीज़ में से कितने हैंडसेट भारत में उतारेगी।
 

Honor 20, Honor 20 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीदें)

चर्चा है कि हॉनर 20 और हॉनर 20 प्रो स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस होंगे। पिछले हिस्से पर एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। दोनों फोन के चौथे सेंसर अलग होंगे। हॉनर 20 प्रो में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है और हॉनर 20 में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 20 की स्क्रीन 6.26 इंच की होगी और हॉनर 20 प्रो की स्क्रीन 6.5 इंच की।
 

Honor 20 Lite स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 20 लाइट को लॉन्च किया जा चुका है। हॉनर 20 लाइट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करेगा हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। बैटरी 3,400 एमएएच की है। नए Honor फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/ 2.4 वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20 Lite, Honor 20 Series

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.