Honor 10i की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Honor 10i स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10i में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • हॉनर 10आई में हो सकती है 6.21 इंच की स्क्रीन
  • किरिन 710 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है Honor 10i में

Honor 10i Specification: हॉनर 10आई की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: Hi-Tech.mail.ru

Huawei के सब-ब्रांड Honor के मिड-रेंज़ सेगमेंट में जल्द Honor 10i स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की खबर है। रूसी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि उनके पास हॉनर 10आई को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी है। साथ ही यह भी पता चला है कि Honor 10i पिछले साल लॉन्च हुए Honor 10 का अपग्रेड वर्जन होगा। फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्वीर को देखने से इस बात का पता चलता है कि Honor 10i स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्लॉसी डिज़ाइन के अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। 

Hi-Tech.mail.ru ने कई तस्वीरों को पब्लिश किया है जिन्हें हॉनर 10आई कहा जा रहा है। लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है। इसका डिजाइन काफी हद तक Honor 10 Lite से मिलता है।
 

Honor 10i स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

रूसी पब्लिकेशन ने बताया कि Honor 10i स्मार्टफोन में 6.21 इंच की स्क्रीन और फोन के पिछले हिस्से में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया सकता है। इसमें 24 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और एनएफसी सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन से संबंधित अन्य डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं। इस बीच Honor एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है जो Honor 20 हो सकता है। कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, 3,650 एमएएच की बैटरी और तीन रियर कैमरे से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 10i, Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.