Honor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैस

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Android 9 Pie पर आधारित ईएमयूआई पर चलता है Honor 10i
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है हॉनर 10आई में
  • तीन अलग-अलग रंग में मिलेगा Honor 10i

Honor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैस

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को रूस में लॉन्च कर दिया है। Honor 10i एक मिड-रेज़ स्मार्टफोन है जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 9 पाई और ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन जल्द स्टोर पर मिलने लगेगा। हॉनर पोर्टफोलियो में Honor 10i स्मार्टफोन कंपनी के अन्य स्मार्टफोन Honor 10 और Honor 10 Lite को ज्वाइन करेगा। कंपनी ने फिलहाल हॉनर 10आई की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है और ना ही इस बात से कि यह स्मार्टफोन अन्य मार्केट में कब लाया जाएगा।
 

Honor 10i की कीमत

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कंपनी ने Honor 10i की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द हैंडसेट की कीमत के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी। उपलब्धता की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन जल्द उपलब्ध होगा क्योंकि लिस्टिंग में 'coming soon' लिखा नज़र आ रहा है।
 
 

Honor 10i स्पेसिफिकेशन

हॉनर 10आई फिलहाल रूस में Huawei स्टोर पर लिस्ट किया गया है। Honor 10i में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। Honor 10i स्मार्टफोन तीन अलग-अलग रंग में मिलेगा। रेड और ब्लू वेरिएंट के बैक पैनल पर 3डी ग्रेडिएंट फिनिश है तो वहीं ब्लैक वेरिएंट के बैक पैनल पर आपको बिना ग्रेडिएंट के 3डी फिनिश मिलेगी।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है। Honor 10i में एनएफसी, फेस अनलॉक सपोर्ट, एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई (EMUI) पर चलता है।
Advertisement

अब बात हॉनर 10आई के कैमरा सेटअप की। Honor 10i में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, 3,400 एमएएच बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 10i, Honor 10i specifications, Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.