HMD View फोन में होगी 8GB रैम, OLED डिस्प्ले! लॉन्च से पहले हुआ लीक

फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 4700mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • HMD View को कंपनी तीन कलर वेरिएंट्स में उतार सकती है।

HMD View में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD Global जुलाई में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें से कई मॉडल्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं जिनमें HMD Skyline, HMD Fusion जैसे नाम सामने आ चुके हैं। अब कंपनी का एक और स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक हो गया है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन HMD View के नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक मिडरेंज डिवाइस हो सकता है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में क्या जानकारी सामने आई है। 

HMD View कंपनी का एक और अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @smashx_60 ने इस फोन के बारे में खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है जो कि हल्के राउंड डिजाइन में आ सकता है। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। रियर में दो कैमरा इसमें देखने को मिल सकते हैं, और साथ में LED फ्लैश भी दिया जा सकता है। 

HMD View को कंपनी तीन कलर वेरिएंट्स में उतार सकती है जिनमें Meteor Black, Ice, और Velvet कलर वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। फोन को Nokia X30 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जिसके साथ में एक और सपोर्टिव लेंस दिया जा सकता है। फोन में 4700mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

प्रोसेसिंग के लिए HMD View में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 6nm ARM प्रोसेसर है। इसमें दो हाई परफॉर्मेंस ARM Cortex-A78 कोर हैं जो 2.3GHz पर क्लॉक किए गए हैं। साथ में 6 Cortex-A55 कोर हैं जो 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। एचएमडी ग्लोबल की ओर से इस फोन को लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में कोई घोषणा जरूर कर सकती है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.