HMD Vibe 5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HMD ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • HMD Vibe 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा दिया गया है।
  • HMD Vibe 5G में 6.67 इंच की HD+ पंच होल IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • HMD Vibe 5G में Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है।

HMD Vibe 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: HMD

HMD ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe 5G लॉन्च कर दिया है। Vibe 5G में 6.67 इंच की HD+ पंच होल IPS डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं एंड्रॉयड 15 पर काम करने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको HMD Vibe 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD Vibe 5G Price in India

HMD Vibe 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी प्रदान करती है।

HMD Vibe 5G Features, Specifications

HMD Vibe 5G में 6.67 इंच की HD+ पंच होल IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1604 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिसटम पर काम करता है। कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड पावर की में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vibe 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और वाई-फाई शामिल है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM है, जिसे मेमोरी एक्सटेंशन से बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

HMD Vibe 5G की कीमत कितनी है?

HMD Vibe 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।

HMD Vibe 5G में कैसा कैमरा है?

HMD Vibe 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

HMD Vibe 5G में कैसी बैटरी है?

HMD Vibe 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

HMD Vibe 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

HMD Vibe 5G में Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.