HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!

प्रोसेसिंग के लिए इसमें आठ कोर वाला चिपसेट Unisoc T8200 लगा है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है लेकिन डिजाइन प्रीमियम लगता है।
  • रियर में 50MP का AI फीचर्स वाला कैमरा इसमें मिलता है।
  • इसका हाइलाइट फीचर इसकी बड़ी बैटरी है जो कि 6000mAh की है।

HMD Vibe 2 5G एक बजट फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है।

Photo Credit: HMD

HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत खास मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि सभी मेंबर्स के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसा है नया बजट फोन HMD Vibe 2 5G और क्या हैं इसके खास फीचर्स। 

HMD Vibe 2 5G Wine Red Variant Sale Price Flipkart

HMD Vibe 2 5G का नया Wine Red वेरिएंट कंपनी ने टीज किया है। फोन की कीमत 10,499 रुपये बताई गई है जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल होंगे। फोन इसके अलावा तीन और रंगों में आता है जिसमें ब्लू, पर्पल, और पिंक शेड शामिल है। 8 अक्टूबर से यह सेल पर जाने वाला है। चुनिंदा बैंक कार्डों के माध्यम से खरीद पर एक्स्ट्रा छूट पाई जा सकती है। 

New colours, new ways to vibe.

HMD Vibe2 5G is now available in four shades, so there's a colour for every vibe.

Which one are you picking for your everyday vibe?

Tune in: https://t.co/NT84Ug833w#HMD #HMDIndia #HMDVibe2 #Vibe2 #5GSmartphone

(HMD Vibe2 5G, HMD smartphone… pic.twitter.com/1mNZVjRVSS

— HMD India (@HMDdevicesIN) September 29, 2026

HMD Vibe 2 5G Specifications

HMD Vibe 2 5G एक बजट फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है लेकिन डिजाइन प्रीमियम लगता है। इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो LCD पैनल से लैस है। यह पैनल HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz की स्मूद स्क्रॉलिंग मिल जाती है। फोन में 4GB रैम से शुरुआत होती है। यह 6GB वेरिएंट में भी आता है। स्टोरेज 128GB तक दी गई है 

Advertisement

प्रोसेसिंग के लिए इसमें आठ कोर वाला चिपसेट Unisoc T8200 लगा है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन के कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का AI फीचर्स वाला कैमरा इसमें मिलता है। साथ में सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। 

इसका हाइलाइट फीचर इसकी बड़ी बैटरी है जो कि 6000mAh की है। साथ में कंपनी ने 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 5 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.