लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!

HMD, Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार खरीदने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले भी इस डील की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन समझौता नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • लीक में HMD के Lumia ट्रेडमार्क खरीदने का दावा किया गया
  • पहले भी कथित तौर पर दोनों कंपनियों के बीच बातचीत हुई थी
  • फिलहाल HMD और Microsoft ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

लीक में HMD के Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क खरीदने का दावा किया गया है

एक समय Windows Phone की पहचान रहा Lumia ब्रांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ताजा लीक के मुताबिक, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब HMD ने Lumia ब्रांड को वापस हासिल करने की कोशिश की हो। इससे पहले भी दोनों कंपनियों के बीच इस मामले को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था।

लीक शेयर करने वाले टिप्स्टर HMD_MEME'S (@smashx_60) का दावा है कि HMD जल्द ही Microsoft के सामने Lumia ट्रेडमार्क और पेटेंट राइट्स वापस खरीदने के लिए बोली (Bid) लगा सकती है। पोस्ट के मुताबिक, यह मामला 2018 से लंबित है। दावा यह भी किया गया है कि HMD ने पहले भी Microsoft के साथ इस संबंध में बातचीत की थी, लेकिन उस समय दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। फिलहाल इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे एक लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Lumia ब्रांड का इतिहास

Lumia की शुरुआत Nokia ने 2011 में Windows Phone स्मार्टफोन्स के साथ की थी। बाद में 2014 में Microsoft ने Nokia के मोबाइल बिजनेस का अधिग्रहण किया, जिसके बाद Lumia ब्रांड भी Microsoft के पास चला गया। कुछ समय तक Microsoft Lumia नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए गए, लेकिन Windows Phone प्लेटफॉर्म के असफल होने के बाद धीरे-धीरे पूरी Lumia सीरीज बंद हो गई। हालांकि, ऐसा नही है कि इसकी फैन फॉलोइंग कम रही। आज भी सोशल मीडिया में कहीं न कहीं Lumia या Windows प्लेटफॉर्म वाले स्मार्टफोन्स को वापस लाने की मांग देखने को मिल जाती है।

HMD पहले भी खरीद चुका है Microsoft के ट्रेडमार्क

यह पहली बार नहीं होगा जब HMD Microsoft से कोई पुराना Nokia ब्रांड वापस लाने की कोशिश कर रही हो। साल 2018 में HMD ने Microsoft से PureView ट्रेडमार्क खरीद लिया था। PureView कभी Nokia के कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की पहचान माना जाता था और Microsoft के पास Nokia मोबाइल बिजनेस के साथ चला गया था।

Advertisement

क्या फिर आएंगे Lumia स्मार्टफोन?

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि अगर HMD Lumia ट्रेडमार्क हासिल भी कर लेती है तो वह Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ट्रेडमार्क खरीदने का मतलब हमेशा नए प्रोडक्ट लॉन्च करना नहीं होता। कंपनियां कई बार भविष्य की योजनाओं, ब्रांड सुरक्षा या लाइसेंसिंग के उद्देश्य से भी ट्रेडमार्क अपने पास रखती हैं। ऐसे में अभी यह देखना दिलचस्प होगा कि HMD इस प्रतिष्ठित ब्रांड को सिर्फ अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना चाहती है या फिर Lumia नाम को दोबारा बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.