HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!

HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 नवंबर 2026 15:36 IST
ख़ास बातें
  • चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मिल सकता है।
  • फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।

HMD 2320 Flip 4G में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। (सांकेतिक फोटो)

HMD फ्लिप फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी का नया फ्लिप फोन HMD 2320 Flip 4G के नाम से पेश किया जा सकता है। एक लीक में इसके मुख्य फीचर्स भी सामने आए हैं। फोन के अंदर 4G सपोर्ट की बात कही गई है। यह करीबन 1500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ बताया गया है। 32GB की मैमोरी इसमें आ सकती है। वहीं, चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से लीक हुए HMD 2320 Flip 4G फोन के बारे में मुख्य बातें। 

HMD 2320 Flip 4G कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पॉपुलर टिप्स्टर smashx_60 ने इसे लीक किया है। फोन का बड़ा आकर्षण इसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी को कहा गया है। इस फोन के अंदर 4G LTE Cat 4 सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बाहरी तरफ इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। 

Advertisement

HMD 2320 Flip 4G - LCD 2.4" main / 1.77" Outer - 1450mAh, USB-C - 0.3MP - 64MB / 128MB + 32GB microSD - Unisoc T127 - SOS, Push to talk, Docking, 2.4GHz Wi-Fi, GPS, Real Time Tracking, Single nanoSIM, 4G LTE CAT4, HAC, BT5.0, FM Radio, 3.5mm. audio

— HMD_MEME'S (@smashx_60) November 13, 2026

HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है। फोन में 64MB की रैम बताई गई है। यह 128MB की भीतरी स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि मैमोरी कार्ड की मदद से इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 1450mAh की बैटरी मिल सकती है। चार्जिंग के लिए फोन USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है। 

फोन में कई अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें SOS सपोर्ट, पुश टू टॉक, डॉक सपोर्ट, जीपीएस आदि बताए गए हैं। 2.4GHz Wi-Fi, और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट इसमें बताया गया है। फोन में FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फोन को लेकर हालांकि HMD की ओर से अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन HMD 2320 Flip 4G के साथ कंपनी एक आकर्षक मोबाइल हैंडसेट पेश कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  3. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  4. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  5. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  6. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  7. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  10. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.