Hisense 4K TV लॉन्च, 120 इंच की विशाल डिस्प्ले, घर बन जाएगा सिनेमा

Hisense 120 इंच Laser TV की बिक्री स्पेशल लॉन्च प्राइज के तहत 4,99,999 रुपये में शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Hisense Tornado QLED E7K Pro में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Hisense Tornado QLED A7K में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Hisense Tornado 4K LED 3.0 A6K में 43 इंच की LED डिस्प्ले दी गई है।

Hisense Tornado QLED E7K Pro में 120 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारतीय बाजार में अपने ने 4K TV लॉन्च कर दिए हैं। नए पेश किए गए टीवी में रेंज में नया लेजर टीवी, QLED टीवी और LED TV शामिल हैं। यहां हम आपको हिसेंस के नए 4K TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense 120 इंच Laser TV 120L9HE


Hisense 120 इंच Laser TV 120L9HE में 120 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन UHD है। यह RGB ट्रिपल कलर लेजर लाइट सोर्स, TUV Eye प्रोटेक्शन और ALR पैनल का सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए टीवी में 3GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी में ऑडियो सेटअप के लिए 40W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो कि डॉल्बी ऑडियो एट्मस का सपोर्ट करते हैं। यह टीवी VIDAA U6 OS पर काम करता है।


Advertisement
Hisense Tornado QLED E7K Pro


Hisense Tornado QLED E7K Pro में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट है। यह HDR गेम मोड और Bezel लेस फ्लोटिंग डिस्प्ले डिजाइन से लैस है। इसके अलावा टीवी में AMD FreeSync Premium, ALLM VRR सपोर्ट, Dolby Vision IQ, HDR10, HDR10+m और MEMC दिया गया है। Tornado QLED E7K Pro में 49W 2.1 चैनल स्पीकर दिए गए हैं। टीवी में 3GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इस टीवी के साथ फ्री Fire TV Stick 4K मिलती है।


Hisense Tornado QLED A7K


Hisense Tornado QLED A7K में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। साउंड सेटअप के लिए टीवी में JBL साउंड सपोर्ट और 61W बिल्ट इन वूफर दिए गए हैं। टीवी में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एट्मस सपोर्ट दिया गया है। VIDAA स्मार्ट ओएस के साथ यह Google Home, Apple Home और Alexa का सपोर्ट करता है।


Advertisement
Hisense Tornado 4K LED 3.0 A6K


Hisense Tornado 4K LED 3.0 A6K में 43 इंच की LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फ्लोटिंग डिस्प्ले डिजाइन के साथ, ALLM, डॉल्बी विजन, एचडीआर10 और MEMC दिया गया है। इस टीवी में 24W स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी Netflix, YouTube, Prime Video समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करता है।


Advertisement
Hisense स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Hisense 120 इंच Laser TV की बिक्री स्पेशल लॉन्च प्राइज के तहत 4,99,999 रुपये में शुरू होगी। कंपनी इस टीवी के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। यह टीवी ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Prime Day Sale के दौरान उपलब्ध होगा। Tornado 55-inch QLED E7K Pro की कीमत 49,999 रुपये है और यह भी Amazon Prime Day Sale के दौरान उपलब्ध होगा।

इसके अलावा 50-inch Tornado QLED A7K की कीमत 47,999 रुपये में शुरू होगी, जिसे 15 जुलाई से Flipkart पर खरीदा जा सकता है। HiSense Tornaro 3.0 43-इंच 4K LED A6K Smart TV की कीमत 28,999 रुपये है, जिसे ई-कॉमर्स साइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी इन सभी टीवी के साथ 4 साल की वारंटी प्रदान कर रही है जो कि 7 दिनों के अंदर खरीदारी पर मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.