गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1 नूगा होने का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 09:52 IST
ख़ास बातें
  • लीक के मुताबिक, ये स्मार्टफोन आने वाले एंड्रॉयड 7.1 नूगा से लैस होंगे
  • गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की तस्वीर भी लीक हुई
  • ये फोन भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों में सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं
गूगल ब्रांड के आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन के लेकर लीक की कोई कमी नहीं रही है। अब एक ताजा लीक से खुलासा हुआ है कि ये स्मार्टफोन आने वाले एंड्रॉयड 7.1 नूगा से लैस होंगे। इसके अलावा, गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की लीक हुई रेंडर इमेज से इन हैंडसेंट के फ्रंट पैनल को हर तरफ से देखा जा सकता है।

गीकबेंच की टेस्टिंग के अनुसार, गूगल पिक्सल फोन में एंड्रॉयड नूगा का अगला वर्जन होगा और ये फोन 4 जीबी रैम के साथ आएंगे। इन स्मार्टफोन में स्नैपड्रगन 820 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

एंड्रॉयड हेडलाइन की खबर के मुताबिक, स्मार्टफोन के लिए टीपीयू केस पहले ही अलीएक्सप्रेस पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इस केस की तस्वीरों से पता चलता है कि पिक्सल एक्सएल में फिंगरप्रिंट सेंसर ठीक उसी जगह होगा जैसा कि नेक्सस 5एक्स या नेक्सस 6पी में दिया गया था।
 

एक दूसरी वेबसाइट की लीक में इन स्मार्टफोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम पर देखा गया। जीसीएफ सर्टिफिकेशन से पुष्टि होती है कि इन स्मार्टफोन को एचटीसी के बनाने की जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

एक अलग लीक में जिसकी रिपोर्ट फोनअरीना ने दी है, इसके मुताबिक लीक हुई तस्वीरों में पिक्सल स्मार्टफोन को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से इन स्मार्टफोन के 4.99 इंच और 5.46 इंच स्क्रीन साइज़ में होने का खुलासा होता है।
Advertisement

पिछले महीने ही गूगल द्वारा नेक्सस ब्रांडिंग खत्म कर आने वाले स्मार्टफोन को गूगल ब्रांड के तहत लॉन्च करने की खबरें आईं थीं। गैज़ेट्स 260 ने भी बताया था कि गूगल इन स्मार्टफोन को 'भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों में' सितंबर में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, हाल में आई एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी 4 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जहां इन फोन को पेश किया जाना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.