Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'

Google Pixel में अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या सामने आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 18:18 IST
ख़ास बातें
  • अप्रैल अपडेट के बाद Pixel फोन में तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायत
  • बैकग्राउंड CPU एक्टिविटी की वजह से हो सकता है बैटरी ड्रेन
  • Google ने समस्या मानी, फिक्स के लिए जांच जारी है

Google Pixel यूजर्स के लिए अप्रैल 2026 अपडेट परेशानी बनता नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि अपडेट के बाद उनके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, यहां तक कि सामान्य इस्तेमाल में भी बैकअप काफी कम हो गया है। कुछ मामलों में तो बैटरी लाइफ आधी तक घटने की बात सामने आई है। इस वजह से यूजर्स सोशल मीडिया और फोरम्स पर लगातार शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल Google ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है और इसकी जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है।

यह समस्या खासतौर पर अप्रैल 2026 अपडेट के बाद सामने आई है। Issue Tracker पर इसको लेकर सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किया है, जिससे साफ होता है कि यह कोई छोटा या सीमित मामला नहीं है। Reddit और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी इसी तरह की शिकायतें देखने को मिल रही हैं, जहां यूजर्स ने बैटरी ड्रेन को लेकर चिंता जताई है।

कुछ यूजर्स के अनुसार, समस्या की वजह फोन का बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहना हो सकता है। यानी स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी डिवाइस का CPU बार-बार एक्टिव हो रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। कई यूजर्स ने यह भी बताया कि एयरप्लेन मोड में रखने के बावजूद बैटरी ड्रेन जारी रहता है, जो इस समस्या को और गंभीर बनाता है।

Google ने 14 अप्रैल को इस मुद्दे को पहली बार स्वीकार किया था और तब से कंपनी यूजर्स से लगातार बग रिपोर्ट्स मांग रही है ताकि समस्या की सही वजह का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक समाधान या अपडेट जारी नहीं किया है।

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मई अपडेट में इस समस्या का समाधान दिया जा सकता है। तब तक यूजर्स को बैटरी से जुड़ी इस दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिनके लिए फोन का बैकअप रोजमर्रा के काम के लिए जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.