Google Pixel 8a में मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, 65MP कैमरा, जानें क्या होगा खास

Google Pixel 8a स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस होगा।
  • Google Pixel 8a में 64 मेगापिक्सल IMX787 कैमरा शामिल है।
  • Google Pixel 8a में 13 मेगापिक्सल IMX712 कैमरा शामिल है।

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल-एचडी + डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google का वार्षिक I/O डेवलपर सम्मेलन 14 मई, 2024 को होने वाला है। हर बार की तरह गूगल अन्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लॉन्च के साथ मिड-रेंज Pixel A-सीरीज स्मार्टफोन पेश करने करेगा। नेक्स्ट जनरेशन Pixel 8a से संबंधित लीक और अफवाहें पहले से ही सामने आ चुकी हैं। अब एंड्रॉइड अथॉरिटी के ओर से एक नई रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन की जानकारी मिली है। यहां हम आपको Google Pixel 8a के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 8a में क्या होगा खास


Google के एक सूत्र का हवाला देते हुए एंड्रॉयड अथॉरिटी ने Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। कहा जाता है कि मिड-रेंज ए-सीरीज फोन में एक डिस्प्ले अपग्रेड है। जबकि OLED पैनल, डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और स्क्रीन का साइज 6.1 इंच ही रहेगा। वहीं रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस बीते साल के Pixel 7a की तुलना में अपग्रेडेड होगी। आगामी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि Google ने Pixel 8a पर कॉर्नर का दायरा बढ़ा दिया है जो अब बीते साल के मॉडल के 47px के बजाय 128px है। यह लीक हुए रेंडर के अनुरूप है जिससे पहले ही डिजाइन में क्या अलग होगा इसका पता चल चुका था।

Pixel 8a डिस्प्लेपोर्ट आउटपुट के साथ भी आएगा। इससे यह फीचर फुल Pixel 8 सीरीज में उपलब्ध हो जाएगी। फ्लैगशिप मॉडल को हाल ही में डिस्प्ले आउटपुट के लिए सपोर्ट मिलना शुरू हुआ है। आगामी स्मार्टफोन कथित तौर पर Tensor G3 चिपसेट से लैस होगा जो नॉन-प्रो और प्रो मॉडल में भी दिया गया है। कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 8a में कोई अपग्रेड नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि यह अपने पिछले मॉडल के समान कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल IMX787 कैमरा और 13 मेगापिक्सल IMX712 कैमरा शामिल है।
Advertisement

आखिर में रिपोर्ट में कहा गया है कि Pixel 7a की सीमित उपलब्धता के मुकाबले में Pixel 8a को ज्यादा क्षेत्रों में पेश किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन जिन क्षेत्रों में लॉन्च होगा उनमें चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, हंगरी, लिथुआनिया, लातविया, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारंटी लेबल शामिल हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.