Google Pixel 8a भारत में 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 8a ग्लास (स्क्रीन), पॉलीकार्बोनेट (रियर पैनल) और एल्यूमीनियम (फ्रेम) से बना एक रिफ्रेश डिजाइन लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • Google का Pixel 8a फोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है
  • भारत में 128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है
  • 256GB वेरिएंट को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
Google Pixel 8a को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। नया फोन पिछले मॉडल (Google Pixel 7a) की तुलना में कई अपग्रेड्स लाने का दावा करता है। इसमें रिफ्रेश डिजाइन के साथ लेटेस्ट Tensor G3 SoC मिलता है और मार्केट में पहले से मौजूद प्रीमियम Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में मिलने वाले अपने सभी AI स्मार्ट फीचर्स को भी साथ लाता है। Google Pixel 8a में 6.1-इंच Super Actua डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 64-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 4,492mAh बैटरी मिलती है।
 

भारत में Google Pixel 8a की कीमत, उपलब्धता

Google का Pixel 8a ग्लोबल मार्केट में 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इन दोनों स्टोरेज वेरिएंट में 8GB रैम मिलती। भारत में 128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। हैंडसेट सभी चार रंगों - एलो, बे, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन - में उपलब्ध होगा। फोन अब फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 14 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी। Google चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये ऑफ भी दे रहा है और 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है। जो लोग Pixel 8a को प्री-ऑर्डर करते हैं, वे Pixel Buds A-सीरीज को मात्र 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 8a ग्लास (स्क्रीन), पॉलीकार्बोनेट (रियर पैनल) और एल्यूमीनियम (फ्रेम) से बना एक रिफ्रेश डिजाइन लेकर आता है। इसका डिज़ाइन, जो अब इसके नए Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन के समान दिखता है। इसमें IP67 बिल्ड मिलता है और हैंडसेट का माप 152.1 x 72.7 x 8.9 mm व वजन 188 ग्राम है।

इसमें फ्लैट 6.1-इंच सुपर एक्टुआ डिस्प्ले है, जिसे A-सीरीज में पहली बार पेश किया गया है। हालांकि, यह OLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पिछले मॉडल की तरह ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस आता है। पिछले साल की तरह, Google ने Pixel 8a के SoC को लेटेस्ट Tensor G3 (टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ) में अपग्रेड किया है और यह बहुत सारे फीचर्स लाता है, जैसे कि 'सर्कल टू सर्च', AI इमेज एडिटिंग (मैजिक एडिटर), ऑडियो मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक और बहुत कुछ। फोन में 8GB LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
Advertisement

इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सामान्य जीपीएस नेविगेशन सिस्टम शामिल है। फोन केवल एक वर्चुअल eSIM के साथ एक फिजिकल सिम कार्ड के लिए जगह प्रदान करता है। हैंडसेट को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर या फेस अनलॉक का उपयोग करके अनलॉक किया जा सकता है।

फोन में 4,492mAh की बैटरी है और यह 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Pixel 7a की तरह, Pixel 8a भी वायरलेस चार्जिंग प्रदान करता है लेकिन समान 7.5W (Qi चार्जिंग मानक) पर।
Advertisement

जहां तक कैमरों की बात है, Google ने पिछले मॉडल की सभी चीजें बरकरार रखी हैं। पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल (f/1.89 अपर्चर) प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलता है।

Google का Pixel 8a सामान्य Pixel यूजर एक्सपीरिएंस के साथ Android 14 पर बूट होता है और इसे सात साल के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है, जिसमें इसके क्वार्टर्ली Pixel फीचर ड्रॉप्स भी शामिल हैं, जो नए सॉफ्टवेयर फीचर जोड़ते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.