Google Pixel 6a स्‍मार्टफोन इंडिया में भी होगा लॉन्‍च, कंपनी ने किया कन्‍फर्म

गूगल पिक्सल 6ए ऑलवेज ऑन सपोर्ट वाले 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 मई 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • यह जानकारी खुद Google ने शेयर की है
  • यह Pixel 4a के बाद इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला Pixel फोन होगा
  • Google Pixel 6a को बुधवार को Google I/O इवेंट में लॉन्च किया गया था

इसमें 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है।

Google Pixel 6a स्मार्टफोन को इंडिया में भी लॉन्‍च किया जाएगा। यह जानकारी खुद Google ने अपने ऑफ‍िशियल ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। Pixel 6a स्‍मार्टफोन, Pixel 4a के बाद इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला Pixel फोन होगा। कंपनी ने पिक्‍सल 5 और पिक्‍सल 6 सीरीज के एक फोन को इंडिया में नहीं उतारा था। हालांकि बदलते मार्केट ने कंपनी को इंडिया में वापस आने के लिए प्रेरित किया है। Google Pixel 6a को बुधवार को Google I/O इवेंट में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन कंपनी द्वारा डेवलप किए गए Tensor प्रोसेसर और एक Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। गूगल पिक्सल 6ए ऑलवेज ऑन सपोर्ट वाले 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 24 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ मिलती है। Google का वादा है कि Pixel 6a को कम से कम पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।
 
 
Advertisement
 

Google Pixel 6a price, availability

Google Pixel 6a की कीमत $449 (लगभग 34,750 रुपये) है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा और 21 जुलाई से अमेरिका में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने भारत में फोन को लाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन ज्‍यादा जानकारी शेयर नहीं की है। 
 
 

Google Pixel 6a specifications

Google Pixel 6a स्मार्टफोन Android 12 के साथ आता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। यह ऑक्टा-कोर Google Tensor SoC और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6GB LPDDR5 रैम मिलती है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Google Pixel 6a डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, पिक्सल 6ए में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Google Pixel 6a में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर मौजूद सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Google ने Pixel 6a में 4,306mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.