48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर

Google ने बीते महीने भारत में Google Pixel 10a लॉन्च किया था और अब यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 07:49 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10a में 6.3 इंच की Actua pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Google

Google ने बीते महीने भारत में Google Pixel 10a लॉन्च किया था और अब यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5100mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से बचत हो रही है। यह फोन Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ Google Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Google Pixel 10a पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10a Price & Offers

Google Pixel 10a का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में अधिकतम 47 हजार रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके साथ 3,000 रुपये तक अतिरिक्त बोनस शामिल है।

Advertisement

Google Pixel 10a Specifications

Google Pixel 10a में 6.3 इंच की Actua pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और कंपनी 7 साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10a के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimalist and compact design
  • Bright HDR-certified display
  • Reliable still camera performance
  • Clean UI with handy AI features
  • 7 years of updates
  • Wireless charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Thick display borders
  • Average video recording quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.