7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2026 08:08 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले है।
  • फोन में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले है

Google का धांसू फोन Google Pixel 10 5G पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है जिसे वर्तमान में बड़ी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 7 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट पाने का मौका है। फोन में Google Tensor G5 चिपसेट मिलता है। इस फोन में 5000mAh के करीब बैटरी दी गई है। यह फोन 12GB रैम से लैस होकर आता है और मल्टीटास्किंग में स्मूद अनुभव देता है। इस फोन पर भारी छूट का लाभ लिया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही सबसे धांसू डील के बारे में विस्तार से। 

Google Pixel 10 5G Price Discount Offer

Google Pixel 10 5G को Vijay Sales पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब यह फोन 74,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी एमआरपी से फोन पर सीधा 5 हजार रुपये का डिस्काउंट है। लेकिन इससे भी अधिक, फोन को बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में इसे घर ले जा सकते हैं। रिटेलर ने फोन पर धांसू बैंक ऑफर दिया है। 

Advertisement

Google Pixel 10 5G Bank Offer Discount

Google Pixel 10 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI पर इसे खरीदते हैं तो फोन पर 7000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को एमआरपी से 12 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Google Pixel 10 5G specifications

Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले है, जिसमें रिजॉल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन में लगभग 5000mAh की बैटरी शामिल की है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Advertisement

Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.