जियोनी ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला फ्लिप फोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 11:24 IST
जियोनी ने मंगलवार को चीन में डब्ल्यू909 एंड्रॉयड फ्लिप फोन से पर्दा उठा लिया। इसकी कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 41,000 रुपये) है। स्थानीय मार्केट में हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि जियोनी डब्ल्यू909 फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल टचस्क्रीन से लैस पहला फ्लिप फोन है। यह एक मेटल बिल्ड फोन है जिसके स्पेसिफिकेशन प्रीमियम फोन वाले हैं।
Advertisement

जियोनी डब्ल्यू909 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 4.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जबकि बाहरी डिस्प्ले में 2.5डी ग्लास है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6755एम प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मौजूद है।

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसमें से यूज़र के लिए 52 जीबी उपलब्ध हैं। बिल्ट इन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाना संभव है। जियोनी डब्ल्यू909 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के चहेतों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। यह फ्लिप फोन 4जी नेटवर्क के साथ ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। फोन में मौजूद 2530 एमएएच की बैटरी के बारे में 29.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 408 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 124.1x62.8x16.5 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस हैंडसेट का वज़न207 ग्राम है। फोन के रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

फ्लिप फोन डिजाइन के कारण जियोनी डब्ल्यू909 में टी9 कीपैड भी है। इसके अलावा कैमरा और अन्य एक्टिविटी के लिए फिज़िकल बटन भी दिए गए हैं। यह सिर्फ रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.