Gionee S11 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, चार कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन

जियोनी एस11 को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। दरअसल, जियोनी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही एक नए स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया था। टीज़र में हैंडसेट के नाम तो ज़िक्र नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में Gionee S11 को भारत में उतारे जाने को लेकर दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2018 12:04 IST
ख़ास बातें
  • चीनी मार्केट में जियोनी एस11 को 1,799 चीनी युआन में हुआ था लॉन्च
  • अहम खासियतों की बात करें तो जियोनी एस11 में कुल चार कैमरे हैं
  • हैंडसेट की सीधी भिड़ंत हॉनर 9आई से है जो भी चार कैमरे वाला स्मार्टफोन है
जियोनी एस11 को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। दरअसल, जियोनी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही एक नए स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया था। टीज़र में हैंडसेट के नाम तो ज़िक्र नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में Gionee S11 को भारत में उतारे जाने को लेकर दावे किए जा रहे हैं। इस फोन के टीज़र में लॉन्च की तारीख का भी ज़िक्र नहीं है। टीज़र इमेज में लिखा है, "All eyes on Gionee" #ComingSoon। गौर करने वाली बात है कि बीते साल नवंबर महीने में जियोनी ने चीन में एक साथ 6 स्मार्टफोन उतारे थे। इनमें से एक हैंडसेट जियोनी एस11 भी था।

चीनी मार्केट में लॉन्च किए जाने के दौरान ही बताया गया था कि जियोनी एस11 को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। अहम खासियतों की बात करें तो जियोनी एस11 में कुल चार कैमरे हैं। दो आगे की तरफ और दो पिछले हिस्से पर। इसके अलावा यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलव्यू डिस्प्ले से लैस है। चीनी मार्केट में जियोनी एस11 को 1,799 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। फीचर और स्पेसिफिकेशन को देखकर साफ है कि इस हैंडसेट की सीधी भिड़ंत हॉनर 9आई से होगी जिसकी भी सबसे अहम खासियत चार कैमरे हैं।
Advertisement
 
 

जियोनी एस11 के स्पेसिफिकेशन

जियोनी एस11 में 5.99 इंच का फुलव्यू फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में हीलियो पी23 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे हैं- एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है।

Gionee S11 की बैटरी 3410 एमएएच की है। यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित अमिगो 5.0 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, डुअल सिम, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.