जियोनी पायनियर पी5एल 4जी बजट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,499 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 18:12 IST
जियोनी ने अपना नया स्मार्टफोन पायनियर पी5एल लॉन्च कर दिया है। पायनियर पी5एल जियोनी के पिछले स्मार्टफोन पी5एल का ही अपग्रेड वेरिएंट हैं। जियोनी के इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये है। कंपनी ने एक फेसबुक पोस्ट में फोन लॉन्च का ऐलान किया।  फोन आधिकारिक जियोनी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। नया जियोनी पायनियर पी5एल रेड, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, यलो और गोल्डन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

जियोनी पायनियर पी5एल स्मार्टफोन में (1280 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। जिसके ऊपर एमियो यूआई 3.1 स्किन दी गई है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो जियोनी पायनियर पी5एल स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला जियोनी का यह नया स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 143.5 x 72 x 8.3  मिलीमीटर और वजन 146.9 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए पायनियर पी5एल 2016 में वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन को दमदार बनाने के लिए 2300 एमएएच बैटरी दी गई है। जिसके 2जी नेटर्वक पर 500 घंटे स्टैंडबाय, 3 जी पर 300 घंटे और 4जी नेटवर्क पर 275 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। वहीं 2जी पर 24 घंटे और 3जी पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। 
Advertisement

फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी है। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर, मोशन सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर भी हैं। स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप, फेसबुक, स्नैपडील, 360 सिक्योरिटी लाइट, क्लीन मास्टर और हंगामा जैसे कई दूसरे ऐप पहले से प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.