जियोनी मैराथन एम5 एन्जॉय लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2015 12:18 IST
जियोनी ने सोमवार को मैराथन एम5 प्लस के साथ एक और हैंडसेट मैराथन एम5 एन्जॉय पेश किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) है और यह कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जियोनी मैराथन एम5 एन्जॉय के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मैराथन एम5 जैसे ही हैं, फर्क सिर्फ बैटरी की क्षमता और रियर कैमरा रिज़ॉल्यूशन में है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को फ्रंट पैनल पर दिया गया है। यह होम बटन पर मौजूद रहेगा। स्कैनर की मदद से स्मार्टफोन को 0.5 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकेगा। मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह 52 घंटे तक का टॉक टाइम और 775 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

मैराथन एम5 एन्जॉय स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित अमिगो 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है जो 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। हैंडसेट में 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़  क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी-टास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले मैराथन एम5 एन्जॉय में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें एलईडी फ्लैश और सीएमओएस सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 155x76x9 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। हैंडसेट के गोल्ड वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

(देखें: जियोनी मैराथन एम5 एन्जॉय बनाम जियोनी मैराथन एम5)
Advertisement

जियोनी ने इस इवेंट में अपने मैराथन एम5 प्लस स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को चीन में लॉन्च किया गया है और भारत में लॉन्च किए जाने वाला वेरिएंट थोड़ा अलग हो सकता है। यह जानकारी जियोनी ने खुद दी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.