जियोनी एल्फी ई8 में है 24 मेगापिक्सल का कैमरा, 34,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2015 13:07 IST
जियोनी ने भारत में अपने नए एल्फी ई8 स्मार्टफोन को 34,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जियोनी एल्फी ई8 स्मार्टफोन सोमवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।

जियोनी एल्फी ई8 की सबसे बड़ी खासियत इसका 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सॉफ्टवेयर की मदद से 120 मेगापिक्सल के रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें ले सकता है। जियोनी के इस डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, लूज़लेस जूम, 4के रिज़ॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग, अलग से कैमरा बटन, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 0.08 सेकेंड में ऑटोफोकस जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन के बैकपैनल पर 'बायलॉजिकल' फिंगरप्रिंट रीडर भी है। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।
एल्फी ई8 स्मार्टफोन अमिगो 3.1 यूज़र इंटरफेस पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 6 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 490 पीपीआई। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 (एमटीके6795) चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। यह 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) को सपोर्ट करेगा। इसमें एनएफसी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3500 एमएएच की बैटरी और डिवाइस में फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि जियोनी एल्फी ई8 को जून में चीन में 3,999 चीनी युआन (करीब 41,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.