कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट

Fujitsu ने जापान में Arrows Alpha 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास कर चुका है और इसमें IP69 रेटिंग, 144Hz डिस्प्ले व Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2026 17:39 IST
ख़ास बातें
  • 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास करने का दावा
  • Dimensity 8350 Extreme और 144Hz LTPO डिस्प्ले
  • 5370mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Photo Credit: Docomo/ Fujitsu

Fujitsu (FCNT) ने जापान में नया Arrows Alpha 2 (F-51G) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट्स पास कर चुका है और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। स्मार्टफोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Fujitsu Arrows Alpha 2 को जापान में NTT Docomo के जरिए लॉन्च किया गया है। यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ Docomo Online Shop पर उपलब्ध होगा।

कंपनी के मुताबिक, Arrows Alpha 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्यूरेबिलिटी है। यह 23 MIL-STD टेस्ट्स पास कर चुका है और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन 1.8 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट पर गिरने के बाद भी स्क्रीन सुरक्षित रह सकती है। इसके अलावा यह फ्रेश वॉटर के अंदर भी फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

स्मार्टफोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले मिलता है, जिसका पिक्सल डेंसिटी 460ppi और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। डिस्प्ले 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB या 12GB RAM का ऑप्शन मिलता है। RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYTIA 710 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन में Arrows AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन, नोटिफिकेशन समरी और AI इमेज जेनरेशन जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके साथ Google Gemini, Circle to Search, Magic Eraser और Magic Editor का भी सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

फोन में 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। 90W चार्जर (अलग से खरीदना होगा) की मदद से बैटरी को 0% से 100% तक करीब 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, Arrows Alpha 2 को तीन Android OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.