स्मार्टफोन मार्केट में एक और चाइनीज कंपनी की एंट्री, 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ FreeYond F9 जल्द होगा लॉन्च!

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 11:56 IST
ख़ास बातें
  • FreeYond F9 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • FreeYond F9 में 2GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • FreeYond F9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

FreeYond F9 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: FreeYond

एक नई चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी FreeYond जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन FreeYond F9 पेश करने जा रही है। इस कंपनी का नेतृत्व Gionee के कुछ पूर्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जो कि 2018 में दिवालिया हो गई थी। FreeYond F9 कंपनी का एक किफायती फोन होगा।
 

FreeYond F9 के कैमरा सैंपल


Advertisement
TechGoing ने इसका कैमरा परफॉर्मेंस दिखाने के लिए FreeYond F9 के कैमरा सैंपल शेयर किए गए हैं।  सभी फोटो से पता चलता है कि ठीक रोशनी होने पर फोन अच्छे शॉट्स क्लिक कर सकता है। यह साफ नहीं है कि मिड-रेंजर कम लाइट में भी अच्छा परफॉर्मेंस कर पाएगा या नहीं।
 

FreeYond F9 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो FreeYond F9 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और टियरड्रॉप नॉच है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 Go एडिशन पर काम करता है।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 2.4GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

FreeYond एक नई स्मार्टफोन कंपनी है जिसके फाउंडर और सीईओ Yu Lei हैं जो कि Gionee के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट थे। इसकी टीम के मेंबर्स में Gionee ग्रुप के पूर्व सेल्स डायरेक्टर और भारतीय ब्रांच के सीईओ Chang Shidan, जियोनी ग्रुप के पूर्व फाइनेंशियल डायरेक्टर Qiu Zhimin, Gionee ग्रुप के पूर्व चीफ डिजाइनर Yuan Xuanhua, इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कम्युनिकेशन सेंटर के पूर्व हेड Li Jian आदि समेत अन्य शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.