Women's Day के मौके पर Flipkart Sale: Redmi Note 6 Pro व Nokia 6.1 Plus सहित कई हैंडसेट पर छूट

Flipkart Women's Day सेल का आज दूसरा दिन है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न और अन्य प्रोडक्ट सस्ते में बिक रहे हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 8 मार्च 2019 12:19 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट वूमन्स डे सेल के दौरान Xiaomi स्मार्टफोन भी सस्ते में उपलब्ध
  • Apple iPhone XR को 67,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में बेचा जा रहा है
  • Vivo V9 Pro (4 जीबी, 64 जीबी) को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है

Women's Day 2019: Flipkart Sale में मिल रहे हैं कई ऑफर्स

Flipkart Women's Day सेल का आज दूसरा दिन है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न और अन्य प्रोडक्ट सस्ते में बिक रहे हैं। Women's Day 2019 के मौके पर आयोजित इस सेल के दूसरे दिन भी प्रोडक्ट सस्ते में तो बिक ही रहे हैं, साथ में कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।

सेल में Asus, Xiaomi, Samsung, Apple और अन्य ब्रांड के हैंडसेट सस्ते में बिक रहे हैं। सेल में ZenFone Max M1, ZenFone Max Pro M1, Redmi Note 6 Pro, Honor 9N, Realme C1 और Nokia 6.1 Plus को सस्ते में खरीदने का मौका है।
Advertisement
 

Flipkart Women's Day Sale 2019: मोबाइल फोन पर ऑफर्स

इस सेल में कई ब्रांड के हैंडसेट सस्ते में बिक रहे हैं। इच्छुक ग्राहक Asus की ZenFone सीरीज़ के कई हैंडसेट सस्ते में खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट वूमन्स डे सेल में ZenFone 5Z को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। ZenFone Lite L1 की कीमत 1,000 रुपये कम की गई है। सेल के दौरान ZenFone Max M1 और ZenFone Max Pro M1 पर भी 500 रुपये की छूट दी जा रही है। सस्ते होने के अलावा ये हैंडसेट लुभावनी कीमत में फ्लिपकार्ट के कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प को चुना जा सकता है।

फ्लिपकार्ट की वूमन्स डे सेल के दौरान Xiaomi स्मार्टफोन भी सस्ते में बिक रहे हैं। Redmi Note 6 Pro (4 जीबी, 64 जीबी) को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Poco F1 (6 जीबी, 64 जीबी और 6 जीबी, 128 जीबी) के खरीददार पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाएंगे। Poco F1 (8 जीबी, 256 जीबी) खरीदने पर ग्राहक पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाएंगे। Xiaomi Mi Home Security Camera Basic, Mi Soundbar और Mi Tv 4A Pro 32 भी ओपन सेल में उपलब्ध हैं, लेकिन बिना किसी छूट के साथ।
Advertisement

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Honor 9N के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस कीमत में  मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग वेरिएंट ही उपलब्ध है। हॉनर 9एन का रॉबिन एग ब्लू और पर्पल वेरिएंट 14,500 रुपये में बिक रहा है। सस्ता हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहक Realme C1 को 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदना संभव होगा।

Flipkart की सेल में Apple iPhone XR को 67,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। HMD Global के Nokia 5.1 Plus को 8,999 रुपये (एमआरपी 13,199 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। Vivo V9 Pro (4 जीबी, 64 जीबी) की एमआरपी 17,990 रुपये है। लेकिन Flipkart Women's Day Sale में इस फोन को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

डिस्काउंट के अलावा कई हैंडसेट बेहतर एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आ रहे हैं। Vivo V11 और Oppo F9 को 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट में उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.