Flipkart Republic Day Sale 2024 : Nothing Phone (2) मिलेगा Rs 10 हजार ‘सस्‍ता’, जानें पूरी डिटेल

Flipkart Republic Day Sale 2024 : कंपनी ने कहा है कि ICICI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करके खरीदारी करने पर कस्‍टमर्स को 2 हजार रुपये का स्‍पेशल डिस्‍काउंट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 19:43 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग फोन 2 पर मिलेगा डिस्‍काउंट
  • Flipkart Republic Day Sale 2024 में मिलेगा डिस्‍काउंट
  • 34999 रुपये में ऑफर किया जाएगा स्‍मार्टफोन

हैंडसेट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Flipkart Republic Day Sale 2024 की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। इस सेल में तमाम स्‍मार्टफोन्‍स पर डिस्‍काउंट दिया जाएगा। नथिंग स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Nothing ने बताया है कि फ्लिपकार्ट रिपब्‍लिक डे सेल 2024 में Nothing Phone (2) को बंपर डिस्‍काउंट पर लिया जा सकेगा। ऑफर के तहत 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट को 34999 रुपये में ऑफर किया जाएगा, जिसकी ओरिजिनल कीमत 44,999 रुपये है। यानी Nothing Phone (2) को फ्लिपकार्ट सेल में पूरे 10 हजार रुपये सस्‍ता खरीदा जा सकेगा। 

यही नहीं, कंपनी ने कहा है कि ICICI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करके खरीदारी करने पर कस्‍टमर्स को 2 हजार रुपये का स्‍पेशल डिस्‍काउंट दिया जाएगा। जो लोग कोई और फोन ट्रेड करेंगे, उन्‍हें 3 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि एक्‍सचेंज बोनस सिर्फ Republic Day 2024 सेल के लिए है। 
Advertisement
 

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) Nothing Phone 2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 13 पर बेस्ड Nothing OS 2.0 पर चलता है। हैंडसेट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिसमें रेट स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी के आधार पर 1Hz और 120Hz के बीच अपने आप एडजस्ट होता है। इसके अलावा, डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट, SGS लो ब्लू लाइट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

इसमें Adreno 730 GPU के साथ Qualcomm का 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज और 12GB तक रैम को जोड़ा गया है। यह तीन हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और एक डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप से लैस है।
Advertisement

नथिंग फोन 2 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.88 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ 50-मेगापिक्सल 1/1.56-इंच Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, दूसरा कैमरा EIS, 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल 1/2.76-इंच Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। कंपनी के अनुसार, बाद वाला मैक्रो कैमरा (4 cm) के रूप में भी काम करता है।

Nothing Phone 2 पर सपोर्टेड वीडियो मोड में 60fps पर 4K, 30 या 60fps पर 1080p और 4K और 30fps पर लाइव HDR शामिल हैं। आप 480fps पर स्लो मोशन वीडियो और 4K रिजॉल्यूशन पर टाइम लैप्स वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में 1/2.74-इंच Sony IMX615 सेंसर के साथ f/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल कैमरा है।
Advertisement

Nothing Phone 1 की तरह, नए हैंडसेट में कंपनी का अनूठा ग्लिफ इंटरफेस है, जिसमें स्मार्टफोन के रियर पैनल पर एलईडी स्ट्रिप्स फिट की गई हैं। कंपनी के अनुसार, इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं और ये अब 33 जोन शामिल हैं और फोन 10 नए रिंगटोन और नोटिफिकेशन साउंड को सपोर्ट करता है। आप इसमें टाइमर या बैटरी चार्जिंग जैसी चीजों का पता लगा सकते हैं, साथ ही Uber और Zomato जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के ऑर्डर स्टेटस का पता भी लगा सकते हैं।
Advertisement

Nothing Phone 2 में कनेक्टिविटी विकल्पों में WiFi 6, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS/A-GPS, NavIC और USB-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, दो एंबियंट लाइट सेंसर (सामने और पीछे), ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। यह भी दावा किया गया है कि फोन फेस अनलॉकिंग को सपोर्ट करता है, जिसमें ढका चेहरा भी पहचाना जा सकता है।

नथिंग फोन 2 में 4,700mAh की बैटरी है, जो पिछले मॉडल से बड़ी है। धूल और स्प्लैश से कुछ हद तक बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है। हैंडसेट 45W PPS वायर्ड चार्जिंग (चार्जिंग ब्रिक अलग से बेचा जाएगा) को सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को 55 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। 15W Qi वायरलेस चार्जिंग से फोन को बिना केबल के भी 130 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, Nothing Phone 2 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका माप 162.1x76.4x8.6 mm और वजन 201.2 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.