Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 08:54 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 का 128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में ₹67,900 में लिस्ट किया है।
  • Vivo X200T का 12GB/512GB वेरिएंट Flipkart पर ₹69,999 में लिस्टेड किया है।
  • OnePlus 13 का 12GB/256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹63,949 में लिस्ट है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप ₹70 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सेल में स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है। आइए ₹70,000 के बजट वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16
iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में ₹67,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,245 डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹61,655 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹63,100 तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। iPhone 16 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन A18 चिपसेट से लैस किया गया है। इस आईफोन में 48MP प्राइमरी कैमरा और 12MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Plus 5G
Samsung Galaxy S25 Plus 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3,975 का डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,024 हो जाएगी। Galaxy S25 Plus 5G  में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है। यह आईफोन 4900mAh की बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP का दूसरा कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo X200T
Vivo X200T का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹7 हजार का डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹62,999 हो जाएगी। X200T  में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 6200mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP का दूसरा कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट से लैस है।

Xiaomi 15
Xiaomi 15 का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹69,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3975 का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,024 हो जाएगी। Xiaomi 15 में 6.36 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 5240mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Advertisement

OnePlus 13
OnePlus 13 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में ₹63,949 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹3673 का डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹60,276 हो जाएगी। OnePlus 13 में 6.82 इंच की ProXDR LTPO 4.1 डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 की कीमत कितनी है?

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में ₹67,900 में लिस्ट किया गया है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Plus 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy S25 Plus 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है।

Vivo X200T की कीमत कितनी है?

Vivo X200T का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है।

Xiaomi 15 की कीमत कितनी है?

Xiaomi 15 का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹69,999 में लिस्ट किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.