Flipkart Big Shopping Days Sale 15 मई से, Nokia 6.1 Plus और Zenfone Max Pro M1 सहित कई फोन पर छूट

Flipkart Big Shopping Days के टीज़र पेज पर लिखा गया है कि कुछ मोबाइल फोन अब तक की सबसे कम कीमत में बिकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2019 14:01 IST
ख़ास बातें
  • HDFC बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट
  • कुछ मोबाइल फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत में बेचने का दावा
  • iPhone XR और चुनिंदा iPhone मॉडल भी सस्ते में बिकेंगे
Flipkart Big Shopping Days Sale का आगाज़ अगले हफ्ते होगा। इस दौरान कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल की शुरुआत 15 मई को होगी और यह 19 मई तक चलेगी। इस संबंध में Flipkart ने स्मार्टफोन, टेलीविज़न, लैपटॉप, कैमरे और स्पीकर्स से जुड़े ऑफर्स के टीज़र भी ज़ारी करने शुरू कर दिए हैं। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में अलग-अलग फ्लैश सेल भी आयोजित होंगे। एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

Flipkart Big Shopping Days के टीज़र पेज पर लिखा गया है कि कुछ मोबाइल फोन अब तक की सबसे कम कीमत में बिकेंगे। पेज के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 की कीमत चौंकाने वाली होगी। Asus ZenFone Max Pro M1 सेल में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

iPhone XR और चुनिंदा iPhone मॉडल भी बिग शॉपिंग डेज़ सेल में बेहद ही सस्ते में उपलब्ध होंगे। Flipkart आने वाले दिनों में और ऑफर्स का खुलासा करेगी।

Flipkart Big Shopping Days Sale के तहत, Realme C1 को 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo K1 हैंडसेट 14,490 रुपये में बिकेगा, वो भी बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ।
Advertisement

Nokia 5.1 Plus को फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Nokia 6.1 Plus का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीदना संभव होगा।
Advertisement

Honor के स्मार्टफोन भी बिग शॉपिंग डेज़ सेल का हिस्सा होंगे। Honor 10 Lite हैंडसेट को 12,999 रुपये और Honor 9 Lite को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। सेल में Honor 8X की कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।

14-19 मई तक Flipkart पर Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro और Realme C2 की फ्लैश सेल भी आयोजित होगी। इन फोन की कीमतों में कोई बदलाव तो नहीं किया जाएगा, लेकिन आप सेल के दौरान उपलब्ध ऑफर्स का फायदा ज़रूर पा सकते हैं।
Advertisement

Flipkart Big Shopping Days सेल में Oppo F11 Pro और Vivo V15 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आप Vivo V11 Pro को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 6,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Shopping Days, Big Shopping Days 2019

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.