Flipkart Big Saving Days सेल का आगाज़ आज दोपहर 12 बजे से, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 6 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Realme Narzo 20 Pro फोन इस सेल में छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days सेल आज दोपहर 12 बजे से Plus सदस्यों के लिए शुरू
  • नियमित सदस्य मध्यरात्री (12 बजे) से उठा सकेंगे सेल का फायदा
  • मोबाइल फोन पर छूट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट का फायदा भी

Flipkart Big Saving Days सेल 22 दिसंबर को खत्म होगी

Flipkart Big Saving Days सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart Plus यूज़र्स के लिए शुरू होने जा रही है। यह सेल मंगलवार, 22 दिसंबर तक चलेगी। नियमित फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए यह सेल आज मध्यरात्री (12 बजे) से शुरू होगी। सेल के दौरान ग्राहकों को कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर अच्छी छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो कोस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर्स के जरिए आपकी शॉपिंग को और आकर्षक बनाने की तैयारी में है। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल में Apple iPhone XR, Realme 6 और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। सेल में SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Flipkart द्वारा बनाए स्पेशल पेज के मुताबिक, इस सेल Realme 6 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में रियलमी 6 के 8 जीबी + 12 जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीम 16,999 रुपये हुई थी। Realme Narzo 20 Pro फोन इस सेल में छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 6i की डिस्काउंटेड कीमत 11,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 15,499 तक की गई है और इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। iPhone XR फोन 38,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसके साथ 6,500 रुपये प्रति महीने की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इस प्रीमियम फोन के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,900 रुपये है, जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है।

Oppo Reno 2F के 6 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में छूट के बाद 15,990 रुपये होगी, जबकि Oppo F15 के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी। iPhone SE फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल 35,900 रुपये है, हालांकि छूट के बाद यह 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। LG G8X ThinQ के 64 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 27,990 रुपये होगी।
Advertisement

आज दोपहर 12 बजे से इस सेल का फायदा केवल Flipkart Plus यूज़र्स उठा सकेंगे। नियमित ग्राहकों के लिए सेल आज मध्यरात्री (12 बजे) से लाइव होगी। सेल 22 दिसंबर को खत्म होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.