Flipkart Big Saving Days सेल आज से शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही हैं बंपर छूट

Flipkart Big Saving Days सेल में Apple iPhone XR, Realme 6 और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। छूट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो-कोस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर्स आपके लिए पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days सेल आज रात 12 बजे से हो चुकी है लाइव
  • 22 दिसंबर तक चलेगी फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल 2020
  • मोबाइल फोन पर छूट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट का फायदा भी
Flipkart Big Saving Days सेल फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित साल की आखिरी सेल है, जिसमें यूज़र्स को विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कई लुभावने ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल आज रात 12 बजे से लाइव हो चुकी है, जो कि 22 दिसंबर तक चलने वाली है। बता दें, फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को इस सेल का फायदा एक दिन पहले 17 दिसंबर से ही मिलना शुरू हो गया था जबकि सभी यूज़र्स के लिए यह सेल असल में आज से शुरू होगी।। सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, स्पीकर्स व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स को सस्ती कीमतों में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस खबर के जरिए हम आपको सेल में मिलने वाले लोकप्रिय स्मार्टफोन ऑफर्स की जानकारी प्रदान करेंगे। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल में Apple iPhone XR, Realme 6 और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। फोन पर मिलने वाली छूट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो-कोस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर्स आपके लिए पेश किए गए हैं। यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने या फिर अपना पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो इस सेल में आपके लिए काफी कुछ खास है।

Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 6 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। हाल ही में रियलमी 6 के 8 जीबी + 12 जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीम 16,999 रुपये हुई थी। Realme Narzo 20 Pro फोन इस सेल में छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 6i की डिस्काउंटेड कीमत 11,999 रुपये होगी।
Advertisement

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 15,499 तक की गई है और इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। iPhone XR फोन 38,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसके साथ 6,500 रुपये प्रति महीने की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इस प्रीमियम फोन के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,900 रुपये है, जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है।

Oppo Reno 2F के 6 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में छूट के बाद 15,990 रुपये होगी, जबकि Oppo F15 के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी। iPhone SE फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल 35,900 रुपये है, हालांकि छूट के बाद यह 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। LG G8X ThinQ के 64 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 27,990 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Saving Days Sale 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.