Flipkart Big Saving Days सेल शुरू, इस ऑफर के बाद मात्र 749 रुपये में स्मार्टफोन

Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान Samsung Galaxy F13, Redmi 9i Sport और Realme Narzo 50i को सस्ते में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 13:18 IST
ख़ास बातें
  • आज यानी 23 जुलाई से फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो गई है।
  • Samsung Galaxy F13 को डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
  • Redmi 9i Sport के 4GB और 64GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट पर आज यानी कि 23 जुलाई से फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज (Flipkart Big Saving Days)  सेल का आगाज हो गया है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए तीन स्मार्टफोन के बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। इस सेल के दौरान Samsung Galaxy F13, Redmi 9i Sport और Realme Narzo 50i को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस सेल के दौरान बैंक ऑफर, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। आइए  Big Saving Days पर खास डील्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F13
ऑफर की बात करें तो Samsung Galaxy F13 के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन 20% डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 11,250 रुपये तक कीमत को कम किया जा सकता है, जिसके बाद कीमत 749 रुपये तक कम हो सकती है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का पहला कैमरा, 5MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi 9i Sport
ऑफर की बात की जाए तो Redmi 9i Sport के 4GB RAM और  64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन 12% डिस्काउंट के बाद 8,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 750 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। वहीं Flipkart Axis Bank को ब्रांड कार्ड से 5 प्रतिशत यानी कि 375 रुपये तक बचा सकते हैं। Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के मामले में फोन एक्सचेंज करने पर 8,250 रुपये बचा सकते हैं।

Realme Narzo 50i
ऑफर की बात की जाए तो Realme Narzo 50i के 2GB RAM और  32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है, लेकिन 6% डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 250 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। वहीं CITI Bank  डेबिट कार्ड नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन 250 रुपये तक बचा सकते हैं। Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 250 रुपये बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,750 रुपये तक बचा सकते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.