Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 9 पर 45 हजार का डिस्काउंट, Pixel 10 पर होगी भारी बचत

Flipkart साल की सबसे बड़ी सेल फेस्टिव सीजन के मौके पर लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 में Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Google Pixel 9 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी है।

Google Pixel 9 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Google

Flipkart साल की सबसे बड़ी सेल फेस्टिव सीजन के मौके पर लेकर आ रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सेल में अच्छी खासी डील्स मिल सकती हैं। ई-कॉमर्स साइट ने कई स्मार्टफोन पर अभी से ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। आज हम Google के Pixel स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं, जिन्हें भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए Google Pixel फोन पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 9 Offers

Google Pixel 9 का 12GB RAM/25GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि, वर्तमान में यह 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन अगस्त, 2024 में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस डील में बैंक ऑफर और अन्य ऑफर शामिल हो सकते हैं, जिसके लॉन्च की तुलना में 45 हजार रुपये की बचत होगी। Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। 

Google Pixel स्मार्टफोन्स पर भारी बचत

Google Pixel 9 के अलावा Google Pixel 9 Pro XL पर भी डिस्काउंट मिलेगा। Google की इस साल लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज में मौजूद Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro और Google Pixel 10 XL पर फ्लिपकार्ट की आगामी सेल के दौरान भारी डिस्काउंट मिलेगा।

Advertisement

Flipkart Big Billion Days 2025 ऑफर

ई-कॉमर्स साइट पर Big Billion Days सेल Flipkart Plus और Black सब्सक्राइबर्स के लिए 22 सितंबर से शुरू होगी, जबकि अन्य मेंबर्स को सेल का लाभ 23 सितंबर से मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहकों को एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त बचत होगी और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज में भी भारी बचत का लाभ मिलेगा। सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ अन्य फायदे जैसे कि यूपीआई लिंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान, एक्सचेंज डील और सुपर क्वाइन रीडीम किए जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.